पिता से मारपीट, रोज-रोज की धमकी… दोस्तों ने क्यों ली रितिक की जान? सामने आई असली वजह

मुरादाबाद पुलिस ने रितिक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश और लेन-देन विवाद में रितिक की हत्या की गई थी. पुलिस के अनुसार, 15 दिन पहले रितिक ने एक आरोपी के पिता से मारपीट की थी, जिसके बाद बदला लेने की नीयत से उसे बहाने से बुलाकर बेरहमी से मार डाला. फिलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे साथी की तलाश जारी है.

दोस्तों ने रेत दिया रितिक का गला Image Credit:

मुरादाबाद पुलिस ने बहुचर्चित रितिक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है. इसी रंजिश में आरोपियों ने रितिक को घर से बर्थडे पार्टी के बहाने से बुलाया और बीयर पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने के साथ ही उन्हें अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामला मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र का है.

पुलिस के मुताबिक पिछले दिनों यहा चिकन बेचने वाले युवक ऐहमान हसन उर्फ रितिक (21 वर्ष) की हत्या हो गई थी. रितिक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की. पूछताछ में पता चला कि इस वारदात की नींव तो 15 दिन पहले ही पड़ गई थी, जब रितिक ने लेनदेन के विवाद में एक आरोपी के पिता से मारपीट की. उसके बाद से ही आरोपियों मौके की तलाश में थे और वारदात की रात उसे बहाने से ताजपुर माफी स्थित एक कारखाने में ले जाकर उसकी हत्या कर दी.

ऐसे दिया वारदात

पुलिस के मुताबिक आरोपी कारखाने में रितिक के साथ बीयर पी रहे थे. इसी दौरान 15 दिन पहले हुई मारपीट को लेकर इनके बीच बहस हो गई. इसके बाद आरोपियों ने चाकू से रितिक का गला रेत दिया और मौके से फरार हो गए थे. इस मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों तनवीर और मोहम्मद फैज को अरेस्ट किया और इनसे पूछताछ की तो पूरी वारदात का खुलासा हो गया. अब पुलिस इनके तीसरे साथी की तलाश में जुटी है.

सामने आई ये वजह

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल छुरी और लोहे की मूसली बरामद कर ली है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लेनदेन का विवाद चल रहा था. इसी विवाद में रितिक ने 15 दिन पहले उसके पिता के साथ मारपीट की थी. यही नहीं, रितिक उन तीनों को भी आए दिन धमकी दे रहा था. इससे परेशान होकर उन लोगों ने रितिक को रास्ते से हटाने का फैसला किया.

Follow Us