मुरादाबाद में कई थानों के 46 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, लापरवाही पर SSP का महा-एक्शन
मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 46 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है. काम में लापरवाही बरतने और गंभीर आरोपों के चलते कटघर, सिविल लाइंस सहित 15 थानों के हेड कांस्टेबल और सिपाहियों पर गाज गिरी है. इस फैसले से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
मुरादाबाद के पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सतपाल अंतिल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 46 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन हाजिर कर दिया. SSP का यह एक्शन नगर और देहात दोनों इलाकों के थानों पर हुआ है. काम में लापरवाही बरतने और गंभीर आरोपों के चलते इन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है.
एसएसपी सतपाल अंतिल का उद्देश्य जनता को बेहतर पुलिसिंग प्रदान करना है. उन्होंने साफ कर दिया है कि ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस कार्रवाई की लिस्ट में हेड कांस्टेबल से लेकर सिपाही तक शामिल हैं, जिन थानों पर यह गाज गिरी है उनमें कटघर, सिविल लाइंस, भोजपुर, और कांठ जैसे जनपद के बड़े थाने भी शामिल हैं.
आदेश का पालन ‘आज और अभी’ करने को कहा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से जारी हुए आदेश में सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इन पुलिसकर्मियों को तुरंत कार्यमुक्त करें और उन्हें पुलिस लाइन भेजें. इस आदेश का पालन ‘आज और अभी’ करने को कहा गया है. सूत्रों के मुताबिक, काफी समय से इन पुलिसकर्मियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद एसएसपी ने यह कड़ा कदम उठाया.
इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, लाइन हाजिर
इसके अलाव, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, अरविन्द कुमार, मोनू चौधरी, पलक सिंह, शहजाद अली और कांस्टेबल अमरपाल को लाइन हाजिर किया गया है, ये सभी थाना कटघर में तैनात थे. वहीं, गलशहीद थाने में कांस्टेबल पद पर तैनात अरुण कुमार को भी हटाकर रिजर्व पुलिस लाइन से अटैच करने के आदेश हैं.
एक दिन में 46 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई से हड़कंप
एक दिन में 46 पुलिसकर्मियों को अचानक लाइन हाजिर करने से पुलिस महक में हड़कंप मचा हुआ है. मुरादाबाद SSP सतपाल अंतिल हमेशा अपनी कार्यवाही को लेकर जाने जाते हैं. IPS सतपाल अंतिल की तैनात की जिस भी जिले में हुई है वहां पर आम लोगों के लिए हमेशा तत्पर रहते हुए कार्यवाही की गई है, अपराधी उनके खौफ से सिलेंडर कर देते हैं.