बहन के पेट में 40 बार घोंपा चाकू, ऑफिस से बुलाकर मां पर भी किया हमला; क्यों हैवान बना भाई?

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक युवक ने अपनी जुड़वा बहन हिमशिखा को बेरहमी से 40 बार चाकू घोंपकर मार डाला और फिर अपनी मां पर भी हमला किया. आरोपी हार्दिक बीटेक डिग्री धारक और यूट्यूबर है. हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. लेकिन इस जघन्य अपराध ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है.

सांकेतिक तस्वीर Image Credit:

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है. यहां मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार सेक्टर-2 में एक युवक ने बड़ी बरहमी से अपनी जुड़वा बहन का कत्ल कर दिया. आरोपी ने आंखें बंद कर अपनी बहन के शरीर पर चाकू से 40 वार किए. इसके बाद आरोपी ने अपनी मां को उनके ऑफिस से बुलाकर लाया और उनके ऊपर भी चाकू से हमला किया. गनीमत रही कि शोर सुनकर पड़ोसी आ गए. ऐसे में आरोपी मौके से फरार हो गया.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बहन का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है. पोस्टमार्टम में चाकू के घाव गिनते गिनते फोरेंसिक डॉक्टर भी हैरान रह गए. पुलिस ने आरोपी की घायल मां को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान बीटेक डिग्री धारक और यूट्यूबर हार्दिक के रूप में की है. हालांकि अभी तक वारदात का कोई ठोस कारण निकल कर सामने नहीं आया है.

शुक्रवार दोपहर की घटना

पुलिस के मुताबिक वारदात शुक्रवार की दोपहर का है. वारदात के वक्त आरोपी की बहन हिमशिखा (25) घर में सो रही थी. इसी दौरान आरोपी हार्दिक चाकू से हिमशिखा के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ 40 वार किए. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हिमशिखा एमबीए की पढाई के बाद गुरुग्राम की एक नामी आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थी.

ऑफिस से बुलाकर मां पर हमला

बहन की हत्या के बाद आरोपी अपनी मां नीलिमा के दफ्तर पहुंचा और उन्हें बहाने से बुलाकर घर ले आया. घर में घुसते ही आरोपी ने उनके ऊपर भी हमला किया, लेकिन उनकी चीखें सुनकर मदद के लिए पड़ोसी आ गए. ऐसे में आरोपी मां को छोड़कर बाहर निकला और कार में बैठकर फरार हो गया. पड़ोसियों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.

नौकरी छोड़ यूट्यूबर बन गया था आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी मूल रूप से बदायूं का रहने वाला है. दशकों से पहले उसकी मां पति से अलग होने के बाद बेटे और बेटी को लेकर मुरादाबाद आ गई थी. वह इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी कर अपने परिवार को पालती थी. कुछ समय पहले तक बेटा हार्दिक और हिमशिखा गुरुग्राम में रहकर नौकरी करते थे. हिमशिखा एक एमएनसी में नौकरी करती थी तो हार्दिक भी बीटेक करने के बाद गूगल में नौकरी करने लगा. हालांकि बाद में उसने नौकरी छोड़कर यूट्यूबर बन गया.

Latest Stories

लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भर रहे थे DCM केशव मौर्या, तभी हेलीकॉप्टर में भर गया धुआं; इमरजेंसी लैंडिंग

डिप्रेशन और एक्जाम प्रेशर… कानपुर IIT में क्यों हो रहे सुसाइड? हैरान कर देंगे कारण, 25 महीने में 9 छात्रों की मौत

पहले गऊ पूजन, फिर बजरंग बाण का पाठ; विद्या मठ में शंकराचार्य के ‘धर्म युद्ध’ का शंखनाद

बुरा ना मानो होली है कहा और साली पर डाल दिया पेंट, हुआ बवाल तो पहुंची पुलिस; मुश्किल में फंसे जीजा

इस स्कूल में पढ़ाई नहीं, मैडम की जुएं निकालने और मालिश करने आती हैं छात्राएं; वायरल वीडियो पर एक्शन

प्रेमी संग बीवी को देख पति ने की धुनाई, प्यार में अंधी कल्लो ने गुस्से में लिया खौफनाक इंतकाम