प्रेमी संग बीवी को देख पति ने की धुनाई, प्यार में अंधी कल्लो ने गुस्से में लिया खौफनाक इंतकाम

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में प्रेम प्रसंग के चलते एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है. पत्नी कल्लो ने अपने प्रेमी बबलू के साथ मिलकर पति ओमपाल का गला घोंटकर हत्या कर दी. पति ने उनके अवैध संबंध का विरोध किया था. पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और प्रेमी की तलाश जारी है.

सांकेतिक तस्वीर Image Credit:

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई है. यहां प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर एक तीन बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पति का गला घोंटा, फिर रस्सी का फंदा बनाकर पंखे से लटका दिया. अगले दिन घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए इस हत्यारन पत्नी को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह वारदात अमरोहा के दारानगर गांव का है. पुलिस के मुताबिक इस हत्यारन पत्नी के प्रेमी की पहचान सिकंदराबाद के रहने वाले बबलू के रूप में हुई है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. जानकारी के मुताबिक दारानगर गांव में रहने वाले किसान महावीर सिंह के तीन बेटे हैं. इनमें ओमपाल (35) सबसे बड़ा था. परिजनों के मुताबिक 13 साल पहले उसकी शादी हापुड़ के गढ़ मुक्तेश्वर की रहने वाली युवती कल्लो के साथ हुई थी. इस शादी के बाद दोनों के तीन बच्चे रविकांत, बेटी साक्षी और बेटा बादल हुए.

फिर चढ़ा प्यार का बुखार

ओमपाल खेती-बाड़ी और मेहनत मजदूरी के काम से दिन भर बाहर रहता था. इसी बीच कल्लो को सिकंदराबाद के रहने वाले बबलू से प्यार हो गया. दोनों अक्सर मिलते थे. ओमपाल के छोटे भाई जोगेश ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि कई बार उसके बड़े भाई ओमपाल ने इस प्रेम प्रसंग का विरोध भी किया, लेकिन उसकी भाभी पर कोई फर्क नहीं पड़ा. बल्कि वह अक्सर अपने प्रेमी के साथ चली जाती थी और महीने-दो महीने बाद अपने से वापस भी आ जाती थी.

प्रेमी संग मनाया होली

जोगेश के मुताबिक उसकी भाभी का प्रेमी चार मार्च को होली के दिन भी आया था, जिसके साथ उसकी भाभी ने आपत्तिजनक हाल में होली खेली. इस बात को लेकर ओमपाल ने चप्पल से बबूलू और भाभी की पिटाई कर दी. इस बार पर बबलू उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया. वहीं बुधवार की रात सबके सो जाने के बाद घर आया और फिर भाभी के साथ मिलकर उसने पहले ओमपाल का गला घोंटा और फिर प्लास्टिक की रस्सी से फंदा बनाकर पंखे से लटका दिया. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.