मुख्तार अंसारी की पत्नी की तलाश तेज, इनामी आफ्शा की गिरफ्तारी में 7 ठिकानों पर छापेमारी

माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी और फरार अपराधी आफ्शा की तलाश तेज हो गई है. पुलिस ने गाजीपुर और मऊ में 7 संभावित स्थानों पर छापेमारी की. एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि अफ्शा अंसारी IS-191 गैंग की सक्रिय सदस्य है. पुलिस साक्ष्य जुटा रही है और जल्द गिरफ्तारी का भरोसा है.

मुख्तार अंसारी के साथ अफशां (फाइल फोटो) Image Credit:

माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी और आईएस 191 गैंग की सहयोगी अफ्शा अंसारी की तलाश में पुलिस ने रविवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की. गाजीपुर और मऊ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुल संभावित 7 स्थान पर रेड मारी गई. हालांकि, अबतक अफ्शा का ट्रेस नहीं मिला है. एसपी का कहना है कि पुलिस साक्ष्य जुटा रही है, जल्द गिरफ्तारी होगी.

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से ही अफ्शा फरार चल रही है. उसपर गाजीपुर और मऊ में 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित है. एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि सात स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई. इसके अलावा इस गैंग के अन्य सहयोगियों के घर पर भी दबिश दी गई, जहां पर आफ्शा अंसारी के होने की संभावना थी.

आफ्शा अंसारी बहुत जल्दी गिरफ्त में आ जाएंगे- SP

एसपी डॉ. ईरज राजा ने कहा कि पुलिस को इन जगहों से जो भी जानकारियां मिली, हम जुटा रहे हैं. साथ ही इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं और पूरा विश्वास है कि आफ्शा अंसारी बहुत जल्दी गिरफ्त में आ जाएंगे. इस गिरोह के जो अन्य सदस्य हैं जो अन्य अपराधी के कार्यों में लगे हुए हैं उनकी भी निगरानी की जा रही है.

आफ्शा अंसारी के विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर भी जारी हो चुका है. छापेमारी की कार्रवाई में मंसूर अंसारी, मऊ के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी, गौस मोइनुद्दीन ,लाल जी यादव, अरविंद सिंह, उमेश सिंह और श्यामलाल सोनकर के यहां की गई है. एसपी डॉ ईरज राजा का कहना है कि ‘ऑपरेशन वज्र’ के तहत आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.

इससे पहले 61 लोगों के खिलाफ दबिश की गई थी

इससे पहले 4 मई को पुलिस ने ऑपरेशन वज्र के तहत कुल 61 लोगों के खिलाफ दबिश दी थी. इस कार्रवाई में पांच थानों की 12 पुलिस टीम लगी थी. इस दौरान करीब दो दर्शन संदिग्ध सहयोगियों को थाने पर लाकर गहन पूछताछ की गई. इस दौरान मुख्तार गिरोह के रद्द किए गए शस्त्र लाइसेंस की स्थिति जांची. पूछताछ के बाद डोजर भी भरवारा गया था.

चर्चित माफिया और मऊ से पांच बार विधायक रहे मुख्तार अंसारी की 28 मार्च 2024 को मौत हो गई थी. बांदा जेल में बंद रहने के दौरान कार्डियक अरेस्ट आई, जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मुख्तार के मौत के बाद से पत्नी अफसा अंसारी फरार है, उसपर कुल एक लाख रुपये का इनाम घोषित है.

Follow Us