संभल में स्कूलों की मनमानी फीस पर सख्त एक्शन, इन 15 विद्यालयों को लौटना होगा पैसा
संभल जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर कड़ा रुख अपनाया है. जिलाधिकारी के निर्देश पर अब 15 निजी स्कूलों को छात्रों से वसूली गई अतिरिक्त फीस वापस करने का आदेश दिया गया है. अभिभावकों की शिकायतों और जांच में दोषी पाए जाने के बाद इन स्कूलों पर गाज गिरी है.
संभल जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर सख्त रुख अपनाया है. जिलाधिकारी के निर्देश पर अब 15 निजी स्कूलों को छात्रों से वसूली गई अतिरिक्त फीस वापस करने का आदेश दिया गया है. अभिभावकों की लगातार शिकायतों के बाद जांच के लिए एक टीम गठित की गई थी, जिसमें दोषी पाए जाने के बाद इन स्कूलों पर एक्शन हुआ है.
संभल के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में 30 अप्रैल को जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक बुलाई गई थी. इसके बाद जांच में पाया गया कि 14 CBSE और एक ICSE बोर्ड के संबंद्ध स्कूलों ने छात्रों से अतिरिक्त फीस वसूली की. डीएम को रिपोर्ट मिलने के बाद अब इन स्कूलों पर एक्शन हुआ है, अब इन्हें वसूली गई अतिरिक्त फीस लौटाने होंगे.
छात्रों की आगामी फीस में करना होगा समायोजन
जिले में इन 15 स्कूलों पर शैक्षिक सत्र 2024-25 में शासन द्वारा निर्धारित फीस से अधिक वसूलने का आरोप है. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इनके खिलाफ नोटिस जारी कर वसूली गई अतिरिक्त फीस लौटाने के आदेश दिए हैं. अब इन स्कलों को 2026-27 में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की आगामी फीस में इसे समायोजन करना होगा.
वहीं, जो छात्र-छात्राएं इन स्कूलों से पासआउट हो गए हैं या जिन्होंने दूसरे जगह एडमिशन ले लिया है, उन्हें वसूली गई अतिरिक्त फीस नगद या बैंक खातों के माध्यम से लौटाने के आदेश हैं. प्रशासन के इस फैसले से अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है. वहीं, निजी स्कूलों को भी निर्धारित फीस से अधिक वसूली करने को लेकर सख्त चेतावनी है.
इन 15 स्कूलों को लौटाने होंगे अतिरिक्त फीस
- एलो वैदिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल – बहजोई
- रहमान पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल – सिरसी
- भगत जी इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल – बहजोई
- चन्द्रपाल आर्य आदर्श कन्या विद्यालय – बहजोई
- डीपी विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल – धनारी
- डीपी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल – खैराला
- ए.एम ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल – सम्भल
- होली सुफा पब्लिक स्कूल – सम्भल
- कायनात इंटरनेशनल स्कूल – सम्भल
- कायनात ग्लोरियस पब्लिक स्कूल – रजपुरा
- ओ.पी.जी.एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल – चन्दौसी
- सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल – सम्भल
- सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल – बहजोई
सेंट मैरिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल – सम्भल