बड़े बच्चे को ट्यूशन छोड़ने गई थी मां, फ्लैट में अकेला था 3 साल का मासूम, बालकनी से गिरकर मौत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी-1 में रहने वाले संजय पाल जो की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं.उनकी पत्नी हाउसवाइफ हैं.शुक्रवार यानी 20 मार्च को उनकी पत्नी अपने बड़े बेटे को पास में ही ट्यूशन छोड़ने गई हुई थी. इस दौरान छोटा बच्चा घर में अकेला रह गया. इस बीच बच्चा खेलते खेलते फ्लैट के पीछे बनी बालकनी तक पहुंच और नीचे गिर गया. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया.

गौर सिटी -1 में हादसा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बिसरख कोतवाली क्षेत्र की गौर सिटी-1 की 7th एवेन्यू सोसायटी से दिल दहला देने वाला हादसा सामने आ रहा है. यहां एक 3 साल का मासूम बच्चा अपने ही घर की बालकनी से गिर गया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है. हर कोई हादसे से स्तब्ध है. यह घटना उस समय हुई जब घर में बच्चा अकेला था.

बड़े बेटे को ट्यूशन छोड़ने गई थी मां

जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी-1 में रहने वाले संजय पाल जो की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं. उनकी पत्नी हाउसवाइफ हैं.आज दोपहर के समय उनकी पत्नी अपने बड़े बेटे को पास में ही ट्यूशन छोड़ने गई हुई थी. इस दौरान छोटा बच्चा घर में अकेला रह गया. इस बीच बच्चा खेलते खेलते फ्लैट के पीछे बनी बालकनी तक पहुंच गया. बालकनी के पास एक कुर्सी रखी हुई थी जो इस हादसे की बड़ी वजह बन गई.

खेलते-खेलते हो गया हादसा

मासूम उस कुर्सी पर चढ़ गया और नीचे झांकने लगा. इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसल गया. बच्चे का बालकनी से गिरते ही वहां मौजूद लोग और सिक्योरिटी गार्ड बच्चे की आवाज सुनकर तुरंत मौके पर दौड़ पड़े. सुरक्षा गार्ड और सोसायटी के निवासियों ने बच्चों को तुरंत नजदीक अस्पताल भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. ऊंचाई से गिरने के कारण बच्चों को गंभीर चोटें आई थीं. यही वजह है उसकी जान नहीं बचाई जा सकी थी.

माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

बच्चे की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. जिस घर में कुछ देर पहले बच्चे की गूंज रही थी. अब वहा मातम पसरा है. आसपास के रहने वाले लोग भी इस हादसे से सदमे में है. उन्हें बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा की एक छोटी सी लापरवाही इतनी बड़ी घटना को रूप अख्तियार कर लेगी. इस दर्दनाक हादसे के सामने आने के बाद सोसाइटी का माहौल गमगीन हो गया है.

Follow Us