इस ATM से कैश की जगह निकलेगा शुद्ध पानी, कार्ड स्वैप कर एक बार में ले जाएं मुफ्त 20 लीटर तक पेयजल

नोएडा के हरौला क्षेत्र में एक वाटल एटीएम लगाया गया है. इसमें कार्ड ऑपरेटेड सिस्टम लगाया गया है. इससे लोग मशीन के जरिए पानी ले सकेंगे. दो प्रकार की मशीन लगाई गई हैं. एक मशीन से प्रति कार्ड 20 लीटर पानी मिल सकेगा. वहीं, दूसरी मशीन से 1 लीटर तक पानी लिया जा सकेगा.

नोएडा वाटर एटीएम Image Credit:

नोएडा में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर एटीएम की शुरुआत की गई है. सेक्टर-4/5 स्थित हरौला क्षेत्र में इस वाटर एटीएम का उद्घाटन भी किया गया है. इससे आसपास के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है. इस वाटर एटीएम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ लोगों को मुफ्त में साफ पेयजल मिलेगा.

अधिकारियों के अनुसार यह सुविधा प्रतिदिन दो समय पर उपलब्ध रहेगी. सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक और शाम 5 बजे से लेकर रात 8 बजे तक यानी दिन में कुल 8 घंटे लोगों को पानी लेने की सुविधा दी जाएगी. जरूरतमंद लोग आराम से इस वाटर एटीएम के जरिए साफ पानी लेने का लाभ उठा सकेंगे.

कार्ड सिस्टम से मिलेगा पानी

इस वाटर एटीएम में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इसमें कार्ड ऑपरेटेड सिस्टम लगाया गया है. इससे लोग मशीन के जरिए पानी ले सकेंगे. दो प्रकार की मशीनें लगाई गई हैं. एक मशीन से प्रति कार्ड 20 लीटर पानी मिल सकेगा. वहीं, दूसरी मशीन से 1 लीटर तक पानी लिया जा सकेगा. इससे अलग-अलग जरूरत के हिसाब से लोग पानी प्राप्त कर सकेंगे.

वाटर एटीएम की क्षमता 1200 लीटर प्रति घंटा

इस वाटर एटीएम की क्षमता 1200 लीटर प्रति घंटा बताई गई है. पानी को पूरी तरह शुद्ध करने के लिए इसमें कई आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल भी किया गया है. इसमें यू ओजोन सेंड फिल्ट्रेशन कार्बन फिल्ट्रेशन और पेबबल्स फिल्ट्रेशन जैसी तकनीक शामिल है. इसके अलावा ऑरो तकनीक के जरिए पानी की अशुद्धियों जैसे हार्डनेस फ्लोराइड क्लोराइड आदि को हटाया जाएगा.

सीएसआर फंड के तहत वाटर एटीएम का निर्माण

यह वाटर एटीएम सीएसआर फंड के तहत स्थापित किया गया है. इसमें निजी क्षेत्र की भागीदारी भी देखने को मिल रही है, जिससे इस तरह की जनहित योजनाओं को बढ़ावा मिल रहा है. अधिकारियों ने बताया कि इस मॉडल के तहत नोएडा में पहले भी वाटर एटीएम लगाए जा चुके हैं. यह इस दिशा में एक और बड़ा कदम है.

जरूरतमंदों को सबसे ज्यादा लाभ

साथ ही वाटर एटीएम के उद्घाटन के मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में क्षेत्र सांसद और विधायक के साथ-साथ बैंक और जल विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए. सभी ने इस पहल को आम लोगों के लिए बेहद उपयोगी बताया है. कहा है कि इससे गरीब और जरूरतमंद वर्ग को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा.

Follow Us