नोएडा के विकास को मिली रफ्तार, 10.274 करोड़ मंजूर; स्पोर्ट्स सिटी को भी ग्रीन सिंग्नल
नोएडा प्राधिकरण की बैठक में ₹10.27 करोड़ का बजट मंजूर हुआ, जिससे शहर के विकास को गति मिलेगी. इसके साथ ही सेक्टर 150 में स्पोर्ट्स सिटी परियोजना को भी हरी झंडी मिली है. वहीं, प्राधिकरण ने बकाया मामलों को निपटने के लिए वन टाइम सेटलमेंट योजना लागू करने का फैसला लिया है.
नोएडा प्राधिकरण की 222वीं बोर्ड बैठक में शहर के विकास को नई गति देने के लिए अहम फैसले लिए गए हैं. बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 10.274 करोड रुपए के बजट को मंजूरी दी गई. इसके जरिए इंफ्रास्ट्रक्चर, आवासीय योजना और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा है. पिछले साल की तुलना में यह बजट काफी बड़ा है.
बैठक में सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में से एक सेक्टर 150 स्थित स्पोर्ट्स सिटी परियोजना को लेकर आया है. लंबे समय से अटकी परियोजना को ग्रीन सिग्नल मिल गया है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद लेआउट प्लान को मंजूरी दी गई, जिससे इस परियोजना में अब तेजी आने की उम्मीद है. इससे न सिर्फ निवेश को को राहत मिलेगी बल्कि फ्लैट बायर्स को भी फायदा होगा.
वन टाइम सेटलमेंट योजना से होगा फायदा
प्राधिकरण ने बकाया मामलों को निपटने के लिए वन टाइम सेटलमेंट योजना लागू करने का फैसला लिया है. इस योजना के तहत आवासीय वेबसाइट औद्योगिक और अन्य श्रेणियां के लोगों को एकमुश्त भुगतान कर अपने पुराने बकाया मामलों को सुलझाने का मौका मिलेगा. इससे प्राधिकरण की आय भी बढ़ेगी और लोगों को भी राहत मिलेगी.
इसके साथ ही पानी के बकाया बिलों को लेकर भी प्राधिकरण ने राहत देने का फैसला किया है. एमनेस्टी स्कीम के तहत लोगों को ब्याज में छूट दी जाएगी. इस योजना के तहत अलग-अलग चरणों में 40% 30% और 20% तक की छूट दी जाएगी, जिससे बकाएदारों को अपने बिल जमा करने में आसानी होगी.
मिश्रित भूमि उपयोग और निर्माण को बढ़ावा
साथ ही आवासीय और औद्योगिक भूखंडों में मिश्रित उपयोग की अनुमति दी गई है. इससे व्यापार और आवासीय गतिविधियों को एक साथ बढ़ावा मिलेगा. साथ ही जिन लोगों ने लंबे समय से अपने भूखंड पर निर्माण नहीं किया है उन्हें अंतिम मौका देते हुए समय सीमा बढ़ाई गई है, ताकि वह अपना निर्माण कार्य पूरा कर सके.
बैठक में यह भी बताया गया कि रुके हुए प्रोजेक्ट को लेकर सरकार की नीतियां अब असर दिख रही है, कल 57 परियोजनाओं में से 36 डेवलपर ने इस योजना का लाभ उठाया है. अब तक 4364 फ्लैट वायर की रजिस्ट्री पूरी जी जा चुकी है जिससे हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिली है. यह कदम नोएडा में रियल एस्टेट सेक्टर के लिए भी सकारात्मक माना जा रहा है.
