कुर्बानी का कोई विकल्प नहीं, लेकिन… मुसलमानों से मौलाना मदनी ने कर दी बड़ी अपील

ईद उल अजहा से पहले मौलाना अरशद मदनी ने मुसलमानों से कुर्बानी को जिम्मेदारी और सावधानी से करने की अपील की है. उन्होंने प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करने, सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा न करने, साफ-सफाई रखने और विवादों से बचने पर जोर दिया. कहा कि सक्षम मुस्लिम का धार्मिक कर्तव्य है कि वह कुर्बानी करे, पर सरकारी नियमों का पालन ज़रूरी है.

मौलाना मदनी

ईद उल अजहा से पहले जमाती ए उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने देश के मुसलमान से कुर्बानी को लेकर बड़ी अपील की है. उन्होंने कहा कि इस्लाम में कुर्बानी का कोई विकल्प नहीं है. हर सक्षम मुस्लिम का यह धार्मिक कर्तव्य है कि वह कुर्बानी करे. लेकिन सरकार द्वारा जारी नियमों और प्रशासनिक आदेशों का पालन करना भी जरूरी है. मौलाना मदनी ने कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बेहद सावधानी और जिम्मेदारी के साथ कुर्बानी करनी चाहिए. पूरी कोशिश करनी चाहिए कि किसी भी प्रकार का विवाद या तनाव पैदा ना हो.

मौलाना मदनी ने कहा कि देश में जिन जानवरों की कुर्बानी पर प्रतिबंध है, उनकी कुर्बानी बिल्कुल ना की जाए. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कहा कि मजहब में किसी अन्य जानवरों की कुर्बानी की अनुमति नहीं है. इसलिए विवाद से बचने के लिए कानून और प्रशासन के निर्देशों का पालन जरूरी है. इसी के साथ उन्होंने देश के मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई अन्य विवाद पैदा करने की कोशिश करता है तो तत्काल उसकी सूचना स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार लोगों को दें.

सोशल मीडिया में ना डाले तस्वीर

मौलाना मदनी ने देश के मुसलमानों को कुर्बानी में सावधानी बरतने की अपील की. कहा कि सोशल मीडिया पर कुर्बानी के जानवरों की तस्वीर और वीडियो साझा न करें. इससे विवाद हो सकता है. सभी को ऐसा कोई भी कदम उठाने से बचना चाहिए जिससे दूसरे समुदाय की भावनाएं आहत न हो. इस दौरान उन्होंने सफाई और स्वच्छता भी बनाए रखने की अपील की. कहा कि जानवरों के अवशेष सड़कों गलियों और नालों में नहीं फेके जाने चाहिए.

संयम से काम लें मुसलमान

मौलाना मदनी ने कहा कि कुर्बानी के बाद अवशेषों को इसी तरीके से दफनाए कि बदबू और गंदगी ना फैले. साथ में यह भी कोशिश करनी होगी कि इससे किसी अन्य व्यक्ति को परेशानी ना हो. इसी क्रम में उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई असमाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करें तो संयम और धैर्य से काम लें. ऐसी परिस्थिति में तत्काल स्थानीय थाना पुलिस और प्रशासन को सूचित करें.

Follow Us