UPSC की तैयारी कर रहे फायरमैन ने क्यों उठाया ऐसा खौफनाक कदम? डीसीपी ऑफिस के ऊपर बने बैरक में दे दी जान

नोएडा में डीसीपी ऑफिस की बिल्डिंग में बने बैरक में 35 वर्षीय फायरमैन ने ड्यूटी से लौटने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी. जानकारी के मुताबिक वह UPSC की तैयारी भी कर रहा था. ऐसे में पुलिस अन्य एंगल्स के साथ-साथ पढ़ाई के प्रेशर वाले एंगल पर भी जांच कर रही है.

नोएडा में फायरमैन ने की आत्महत्या Image Credit:

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र अंतर्गत डीसीपी ऑफिस के ऊपर बने फायर विभाग के कार्यालय से एक सनसनीखेज खबर आ रही. कार्यालय की ही बिल्डिंग में बने बैरक में एक 35 वर्षीय फायरमैन ने ड्यूटी से लौटने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी. इस घटना की जानकारी तब हुई जब एक अन्य फायरकर्मी ने ड्यूटी पर आने के लिए सुबह करीब 5:30 बजे फायरमैन के पास फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया. इसके बाद जब फायरकर्मी ने कमरे में जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था.

कमरे का दरवाजा खटखटाने के बाद जब कोई अंदर से आवाज नहीं आई तो उसे अनहोनी की आशंका हुई. उसने दरवाजा तोड़कर देखा तो फायरमैन का शव पंखे से लटका हुआ मिला. अब इसकी जानकारी फायर विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है. मौके पर पुलिस भी आ गई. मृतक फायरमैन को फंदे से उतर कर शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

कोई सुसाइड नोट नहीं हुआ बरामद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार म्रतक की पहचान संदीप कुमार 35 वर्ष के रूप में हुई. वह मूल रूप से बागपत जिले का रहने वाला है. साल 2016 में वह फायर विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात हुआ था. हाल ही में ग्रेटर नोएडा में फायर कांस्टेबल के पद पर तैनात था. उसके साथी पुलिस कर्मियों ने बताया कि वह पढ़ाई में बहुत अच्छा था. यूपीएससी की तैयारी भी कर रहा था. उसका किसी से कोई विवाद भी नहीं था. लेकिन अचानक फांसी लगाकर उसका आत्महत्या करने की बात पर यकीन नहीं हो रहा है. फिलहाल, पुलिस को बैरक से कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है.

परिजनों को दी गई सूचना

थाना प्रभारी नॉलेज पार्क सर्वेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह करीब 5:30 बजे के आसपास जब सूचना मिली तो पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मृतक के सब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उसके परिजनों को इसकी जानकारी भी दे दी गई. फायर कर्मियों ने बताया वह कमरे में अलग रहता था रात के समय ड्यूटी से वापस लौटा था. फिलहाल, पुलिस ड्यूटी के दौरान मानसिक तनाव या पढ़ाई का दबाव समेत सभी एंगल पर जांच कर रही है.

Follow Us