गंगा घाटों की झलक, फेस रीडिंग बोर्डिंग और किसानों का सम्मान … जेवर एयरपोर्ट पर दिखेगी भारत की तस्वीर
नोएडा एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट लखनऊ के लिए आज यानी 15 जून को उड़ान भरेगी. इसमें करीब 170 किसानों को विशेष विमान से लखनऊ ले जाया जाएगा. इन किसानों की मुलाकात सीएम योगी आदित्यनाथ से कराई जाएगी. एयरपोर्ट निर्माण के लिए जमीन मुहैया कराने के लिए सीएम योगी की तरफ से इन किसानों को सम्मानित किया जाएगा.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर से आज कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत होने जा रही है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू एयरपोर्ट के बोर्डिंग गेट का फीता काटकर सेवा की शुरुआत करेंगे. पहले इंडिगो फ्लाइट लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचेगी इस ऐतिहासिक मौके पर बड़ी संख्या में किस जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे. एयरपोर्ट से शुरू होने वाली पहली उड़ान में उन किसानों को भी खास सम्मान दिया जाएगा. जेवर एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अपनी जमीन उपलब्ध कराई थी. 20 महिलाओं समेत 170 किसानों को विशेष विमान से लखनऊ ले जाया जाएगा. वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे.
170 किसानों को लेकर लखनऊ जाएगी विशेष फ्लाइट
नोएडा एयरपोर्ट से सुबह विशेष विमान लखनऊ के लिए उड़ान भरेगा. इसमें किसानों के साथ जेवर विधायक और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारी भी शामिल रहेंगे. लखनऊ पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों को सम्मानित करेंगे. फिर फ्लाइट वापस नोएडा एयरपोर्ट लौटेगी.
भारतीय संस्कृति और आधुनिकता का दिखेगा संगम
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आधुनिक तकनीक के साथ भारतीय संस्कृति की पहचान देने की कोशिश की गई है. टर्मिनल बिल्डिंग में यात्रियों को वाराणसी के गंगा घाटों और उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी. एयरपोर्ट के डिजाइन में भारतीय वास्तु कला, पर्यावरण और आधुनिक सुविधाओं को खास ध्यान में रखा गया है. टर्मिनल में प्रवेश करते ही यात्रियों को बनारस के घाटों जैसी डिजाइन और सांस्कृतिक अनुभव मिलेंगे.
चेहरा बनेगा बोर्डिंग पास डिजिटल तकनीक से आसान होगा सफर
यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर डिग्री यात्रा जैसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. इस सुविधा के जरिए यात्री का चेहरा ही पहचान और बोर्डिंग पास का काम करेगा. चेक इन और बोर्डिंग प्रक्रिया तेज होगी एयरपोर्ट पर हाई स्पीड एक्सीलेटर लिफ्ट आधुनिक बैगेज सिस्टम और विश्व स्तरीय सुविधाएं यात्री को बेहतर अनुभव देगी.
सुरक्षा से लेकर ग्रीन एनर्जी तक खास तैयारी
एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को भी बेहद मजबूत बनाया गया है. सीआईएसएफ, उत्तर प्रदेश पुलिस और निजी सुरक्षा एजेंसी के साथ कई स्तरों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.एआई-आधारित कैमरे और आधुनिक निगरानी सिस्टम से पूरे परिसर पर नजर रखी जाएगी. इसके अलावा एयरपोर्ट को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए सौर और पवन ऊर्जा का उपयोग किया जाएगा. एयरपोर्ट की करीब 50% बिजली ज़रूरतें नवीकरणीय ऊर्जा से पूरी करने की तैयारी हैं. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आने वाले समय में न सिर्फ हवाई यात्रा का बड़ा केंद्र बनेगा. भारतीय. संस्कृति आधुनिक तकनीक और पर्यावरण संरक्षण का अंगूठा उदाहरण भी पेश करेगा.
जेवर विधायक बोले- क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण
विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है. जो किसान वर्षों तक खेतों में मेहनत करते रहे, वे आज पहली बार हवाई जहाज में बैठकर राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे. यह बदलते भारत और बदलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तस्वीर है.हालांकि, इस माहौल में कुछ किसानों ने अपनी लंबित मांगों को भी उठाया है.
किसानों की सरकार की ये है मांग
किसानों का कहना है कि एयरपोर्ट और अन्य परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा, स्थानीय युवाओं को रोजगार और विस्थापित परिवारों के लिए विकसित आर एंड आर कॉलोनियों में बेहतर सुविधाओं जैसे मुद्दे अभी पूरी तरह हल नहीं हुए हैं. किसानों का कहना है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात का अवसर मिलने पर वे इन मुद्दों को भी उनके सामने रखेंगे.
वहीं विधायक धीरेंद्र सिंह ने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों से जुड़े सभी मुद्दों के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों की शुरुआत को क्षेत्र के विकास, निवेश, रोजगार और वैश्विक कनेक्टिविटी के नए युग की शुरुआत माना जा रहा है.