दादरी में अखिलेश यादव का बीजेपी पर वार- जेवर की रैली में सरकारी कर्मचारियों को बुलाकर जुटाई थी भीड़

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में करीब 140 विधानसभा सीटें हैं. इन्हीं सीटों को अपने पाले में करने के लिए अखिलेश यादव ने आज दादरी से समाजवादी पार्टी के मिशन 2027 का शंखनाद कर दिया है. उन्होंने रैली के दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि जेवर में आयोजित की गई रैली में सरकारी कर्मचारी बुलाकर भीड़ जुटाई गई थी.

अखिलेश यादव ( फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश में एक साल के भीतर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. क्या भाजपा, क्या सपा , क्या बीजेपी…सभी पार्टियों ने अपनी रणनीतियों की धार को तेजी देनी शुरू कर दी है. ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नोएडा के दादरी से समाजवादी पार्टी के लिए 2027 चुनाव का बिगुल फूंक दिया है. यहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया. लेकिन उससे पहले उन्होंने गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया. सपा की नजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 32 जिलों के करीब 140 विधानसभा सीटों पर है. इस रैली का मुख्य उद्देश्य इन सीटों पर पार्टी की राजनीतिक पकड़ मजबूत करना है.

सरकारी कर्मचारियों के जरिए जुटाई थी भीड़-अखिलेश

रैली में आई जनता को संंबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि दादरी की इस रैली की चर्चा से ना जाने कितने लोग परेशान हो गए. उन्हें आपकी-हमारी प्रस्तावित रैली से पहले एक रैली को करने को मजबूर कर दिया. उनकी रैली के पोल भी हमारे लोगों ने पोल खोल दिया है. उस रैली में लोग आए नहीं थे, लोगों को लाया गया था. जो पार्टी खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बोलती है. उस पार्टी के नेताओं को कार्यक्रम में भीड़ दिखाने के लिए अपने सरकारी कर्मचारियों का सहारा लेना पड़ा.स्कूल कॉलेज के बच्चों का सहारा लेना पड़ा.

अखिलेश की कार्यकर्ताओं से अपील

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि बदलाव लाइए. बदलने से ही यूपी का भाग्य सुधरेगा. इन्होंने किसानों के मुआवजे के साथ खिलवाड़ किया. किसानों को बाजार के आधार पर मुआवजा नहीं दिया. साथ ही तमाम कॉलोनियों का सुनियोजित विकास का भी फैसला नहीं लिया. हमारी सरकार आएगी तो हम किसानों को विकास को लेकर जमीन अधिग्रहण पर बाजार के हिसाब से मुआवजा देने का काम करेंगे.

यूपी से होकर दिल्ली तक बीजेपी का छुट्टी होना तय-अखिलेश

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि यूपी से होकर दिल्ली तक बीजेपी का छुट्टी होना तय है. रैली में आए लोगों ने बहुत सारी बातों पर चर्चा कर दी, लेकिन गैस सिलेंडर का चर्चा करना भूल गए. बीजेपी जब भी कोई फैसले लिए, हमें, आपको दुख देना का ही काम काम किया. ना जाने कितनी दफा हमें धोखा दिया गया. उन्होंने बीजेपी पर किसानों को जमीन का उचित मुआवजा ना देने का भी आरोप लगाया.

नोएडा ना आने के आरोपों पर भी बोले अखिलेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव पर समाजवादी पार्टी के कार्यकाल के दौरान नोएडा ना आने का आरोप लगाया था. इस पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी ने मिलकर अपने कार्यकर्ताओं के घर पर जितनी चाय नहीं पी होगी, जितना हमने अकेले कार्यकर्ताओं के घर चाय पीकर उन्हें सम्मान दिया है. नोएडा के विकास के समाजवादी पार्टी के योगदान को कोई भूल सकता था. वे यह भी भूल गए नोएडा और दिल्ली को जोड़ने के काम भी हमारी सरकार ने ही किया था.

Follow Us