नोएडा ना आने को लेकर PM मोदी ने कसा था तंज, अब अखिलेश ने दिया ये जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को जेवर की रैली के दौरान अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए 2012 से 2017 तक समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में नोएडा को दरकिनरार करने और यहां ना आने का आरोप लगाया था. अब अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के इन आरोपों का जवाब दिया है.

अखिलेश यादव ( फाइल फोटो)

अखिलेश यादव ने नोएडा के दादरी की रैली से समाजवादी पार्टी के लिए मिशन 2027 के शंखनाद का ऐलान कर दिया है. अखिलेश की नजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 32 जिलों की तकरीबन 140 सीटों पर है. वह वेस्ट यूपी की अधिक-अधिक सीटें सपा की पकड़ मजबूत करना चाहते हैं. यही वजह है उन्हें चुनावी शंखनाद की शुरुआत के लिए नोएडा को चुनाव. अखिलेश यादव ने रैली के दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उन आरोपों का भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव पर सपा की सरकार रहने के दौरान नोएडा को दरकिनरार करने और यहां ना आने का आरोप लगाया था.

नोएडा ना आने के आरोपों पर अखिलेश ने दिया ये जवाब

उन्होंने कहा कि ‘पीएम मोदी और सीएम योगी ने मिलकर अपने कार्यकर्ताओं के घर पर जितनी चाय नहीं पी होगी, जितना हमने अकेले कार्यकर्ताओं के घर चाय पीकर उन्हें सम्मान दिया है. नोएडा के विकास के समाजवादी पार्टी के योगदान को कोई भूल सकता था. वे यह भी भूल गए नोएडा और दिल्ली को मेट्रो के जरिए जोड़ने के काम भी हमारी सरकार ने ही किया था.’ अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘इस सरकार ने 50 लाख करोड़ के MoU साइन किए. जमीन पर कुछ नहीं उतरा. रोजगार के लिए नौजवान परेशान, दाम के लिए किसान मुसीबत में है.’ अखिलेश ने दावा किया कि वे आने वाले समय में सामाजिक न्याय के लिए PDA के लोग सरकार बनाने जा रहे हैं.

पीडीए की रणनीति से बीजेपी को हराएंगे-अखिलेश

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि ‘इन्होंने हमारे घर को गंगाजल से धुलवाया, मंदिरों को गंगाजल से धुलवाया. आज इनके झंडे उतरे हैं, आगे सत्ता से उतारा जाएगा. हम पीडीए की रणनीति पर इन्हें सत्ता से हटाएंगे, जैसे 2024 में इन्हें झटका दिया था. ये लड़ाई किसी एक चुनाव के लिए नहीं है. PDA की लड़ाई जारी रहेगी, हर एक की खुशहाली और तरक्की तभी होगी जब आपसी भरोसा बढ़ेगा नहीं तो 5% लोग 95% का शोषण करते रहेंगे. कुछ लोगों को ये लगता है कि ये संभव नहीं है इसलिए 5% का पिछलग्गू बनकर रहना चाहते हैं. 5000 सालों से चला आ रहा है लेकिन बाबा साहेब ने हमें अधिक दिया. संविधान ही 95% का रक्षक है.’

जब तक बीजेपी रहेगी, खतरे में रहेगा संविधान-अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा ‘ये लोग कहते थे कि 400 सीटें लाकर संविधान बदल देंगे. लेकिन 2024 चुनाव के बाद अंडरग्राउंड होकर बैठ गए. जब तक बीजेपी है, संविधान खतरे में रहेगा इसलिए बीजेपी को हटना है. बीजेपी कोई दल नहीं है, नकारात्मक, विभाजनकारी दल है. हम कहते थे कि बीजेपी हटाओ संविधान बचाओ, अब हम कहते हैं कि नकारात्मक विचारधारा हटाओ, संविधान बचाओ. बीजेपी धरती पर सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी है तो उसका नाम नहीं लेना है. हमें सामाजिक न्याय का दौर लाना होगा. इसके लिए साल लगे या सदी, हम पीछे हटने वाले नहीं हैं.’

Follow Us