पति की GF से टकराई महिला, पॉस सोसाइटी में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा; वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में पति की गर्लफ्रेंड से पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. पति-पत्नी के विवाद में गर्लफ्रेंड के शामिल होने से हंगामा बढ़ गया. दोनों महिलाओं के बीच हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बात की, लेकिन किसी ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई. यह घटना गौर सिटी 2 की है.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाईराइज सोसायटी में शनिवार को हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया. यहां पति-पत्नी का विवाद उस समय विकराल रूप ले लिया, जब इसमें पति की गर्लफ्रेंड शामिल हो गई. दोनों महिलाओं के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते हाथापाई होने लगी. सोसाइटी में मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी 2 की 14th एवेन्यू सोसायटी का है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पहले से विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है. शनिवार को पति की महिला मित्र अपना फ्लैट खाली कर रही थी. उसने सामान शिफ्ट करने की मदद के लिए उस व्यक्ति को सोसाइटी में बुला लिया. इसकी जानकारी किसी तरह उसकी पत्नी को मिल गई तो वह भी पति के पीछे-पीछे सोसाइटी पहुंच गई.
सामना होते ही हुआ बवाल
सोसाइटी पहुंचने पर पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देख लिया. पहले दोनों महिलाओं के बीच तीखी बहस हुई और कुछ भी देर में मामला हाथापाई तक पहुंच गया. दोनों के बीच जमकर धक्का मुक्की और मारपीट हुई. जबकि मौके पर मौजूद लोग बीच बचाव करने की कोशिश करते रहे. इसी दौरान किसी निवासी ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पुलिस में नहीं दी शिकायत
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. जहां से दोनों पक्षों को थाने बुलाकर उनकी बात सुनी गई. हालांकि किसी भी पक्ष ने लिखित में शिकायत नहीं दी. इसकी वजह से पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया. हालांकि बाद में वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है. थाना प्रभारी बिसरख मुनेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है.
