महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, दोनों ही ईंधन की कीमतों में 3-3 रुपये का इजाफा
देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपये की बढ़ोतरी हो रही है.लंबे समय से मिडिल ईस्ट में जंग के ऐसा होने की आशंका जताई जा रही था. दरअसल, होर्मुज स्ट्रेट से होर्मुज स्ट्रेट से तेल की आवाजाही प्रभावित कच्चे तेल की कीमतों में भारी इजाफा हुआ था. ऐसे में माना जा रहा था कि पेट्रोलियम कंपनियां जल्द ही पेट्रोल-डीजल के रेट में इजाफा करेंगी.
सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. पेट्रोल और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं. पेट्रोल की कीमतें 94.77 से बढ़कर 97.81 हो गईं, जबकि डीजल की कीमतें 87.67 से बढ़कर 90.71 हो गईं.दोनों ही ईंधनों की कीमतों में 3.04 प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके अलावा सीएनजी कीमतों में भी 2 रुपये भी इजाफा हो गया है.
क्यों बढ़ाया गया पेट्रोल-डीजल का रेट?
लंबे समय से मिडिल ईस्ट में जंग और झड़पें जारी हैं. अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते होर्मुज स्ट्रेट से तेल की आवाजाही प्रभावित हुई है. ईरान-अमेरिका की बीच सीजफायर के बाद भी होर्मुज स्ट्रेट से तेल के टैंकर नहीं निकल पा रहे हैं. इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हो गई है. यही वजह है पेट्रोलियम कंपनियों को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा करना पड़ा.
नोएडा-लखनऊ में कितना हुआ पेट्रोल-डीजल का रेट
लखनऊ में पेट्रोल ₹2.82 महंगा होकर ₹97.55 प्रति लीटर हो गया है. वहीं, डीजल की कीमत में ₹2.96 की बढ़ोतरी हुई है और अब नया रेट ₹90.82 प्रति लीटर पहुंच गया है. वहीं, नोएडा में पेट्रोल ₹98.04 प्रति लीटर और डीजल ₹3.50 की बड़ी बढ़ोतरी के बाद ₹91.31 प्रति लीटर पहुंच गया.
ऐसे चेक करें अपने शहर का पेट्रोल-डीजल रेट
आपके शहर में पेट्रोल का क्या रेट है, इसे आप कई माध्यमों से चेक कर सकते हैं. सबसे आसान तरीका SMS सेवा है. इसके लिए आपको अपने फोन से एक मैसेज भेजना होगा. आपको इंडियन ऑयल के लिए RSP <डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर, बीपीसीएल के लिए 9223112222 पर और एचपीसीएल के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर मैसेज करना होता है. डीलर कोड आपको तेल कंपनियों की वेबसाइट या फिर नजदीकी पेट्रोल पर मिल जाएगा.