पीलीभीत के सरबजीत ने दिल्ली विधानसभा में घुसाई कार, बैरियर तोड़ने वाले तीन गिरफ्तार

दिल्ली विधानसभा में यूपी नंबर की एक कार अचानक बैरियर तोड़कर जा घुसी, जिससे सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया. इस मामले में पीलीभीत के सरबजीत सिंह समेत तीन लोगों के गिरफ्तार किया गया है. कार को सरबजीत ही चला रहा था. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इससे पीछे उनका क्या मकसद था.

पीलीभीत के सरबजीत सिंह को किया गया गिरफ्तार Image Credit:

दिल्ली विधानसभा में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब यूपी नंबर की एक कार अचानक बैरियर तोड़कर अंदर घुसी गई. कार में तीन लोग सवार थे, इसमें एक आदमी बाहर निकला, स्पीकर की कार पर सियाही फेंकी और परिसर में गुलदस्ता रखकर फरार हो गया. इस घटना के कुछ देर बाद कार सवार तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना में प्रयुक्त सफेद टाटा सिएरा कार सरबजीत के नाम पर है, सर्वजीत सिंह यूपी के पीलीभीत में पूरनपुर थाना इलाके का रहने वाला है, कार को वो खुद चला रहा था. पुलिस ने सर्वजीत को रूप नगर से गिरफ्तार किया. नार्थ डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ और स्पेशल सेल कार में मौजूद दोनों शख्स से भी पूछताछ कर रही है.

विधानसभा के VIP गेट नंबर 2 से अंदर घुसी थी कार

जानकारी के मुताबिक, पीलीभीत का रहने वाला आरोपी सर्वजीत सिंह, दिल्ली अपने कज़िन को ढूंढने पहुंचा था. कहा जा रहा है कि सर्वजीत की दिमागी हालत ठीक नहीं है और उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने फिलहाल कार बरामद कर ली है और ड्राइवर के साथ तीनों लोगों को भी हिरासत में लेकर गुलदस्ता रखने के पीछे की मकसद का पता लगा रही है.

इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. कार दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर 2 से अंदर घुसी थी, जो VIP गेट है. इसकी सुरक्षा के लिए CRPF तैनात रहते हैं, लेकिन घटना के दौरान कार को अंदर घुसने से रोकने में नाकामयाब रहे. फिलहाल, सुरक्षा एजेंसी सर्तक है, दिल्ली पुलिस ने बताया कि गुलदस्ते में बम जैसी कोई चीज़ नहीं मिली है.

हाई-लेवल कमेटी गठित, स्पीकर ने गृहमंत्री से बात की

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक मामले में हाई-लेवल कमेटी गठित की गई है. स्पेशल सीपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में जांच की जा रही है. सरबजीत किसान आंदोलन का समर्थक बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर किसानों के समर्थन में कई पोस्ट किए थे, कुछ पोस्ट बाद में डिलीट या हटाए गए. पुलिस विधानसभा में घुसने की वजह का पता लगाने में जुटी है.

दिल्ली विधानसभा में हुई घटना के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने स्पीकर विजेंद्र गुप्ता से फोन पर बात की. जिस गाड़ी को आरोपी ने खोला था फिलहाल स्पीकर उस गाड़ी का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. स्पीकर दूसरी गाड़ी से दिल्ली विधानसभा से निकलें. स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि पुलिस कमिश्नर आए थे वो जांच कर रहे हैं, उस वक्त मैं यही विधानसभा में था.

Follow Us