अबान का जनाजा पहुंचा कब्रिस्तान, साथ में हैं अतीक के बेटे अली और उमर; बेकाबू हुई भीड़

अतीक अहमद के बेटे अबान का जनाजा कसारी मसारी कब्रिस्तान पहुंच गया है. साथ में अतीक अहमद के बेटे अली और उमर भी मौजूद हैं. कब्रिस्तान में जनाजे की नमाज पढ़ी जा रही है. अबान के सुपुर्देखाक की खबर सुनकर कब्रस्तान में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. इस भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस के भी पसीने छूट गए हैं.

अबान के जनाजे में उमड़ी भीड़ Image Credit:

प्रयागराज के कुख्यात माफिया डॉन अतीक अहमद के बेटे अबान का जनाजा कसारी मसारी कब्रिस्तान पहुंच गया है. साथ में अतीक अहमद के बेटे अली और उमर भी मौजूद हैं. कब्रिस्तान में जनाजे की नमाज पढ़ी जा रही है. अबान के सुपुर्देखाक की खबर सुनकर कब्रस्तान में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. इस भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस के भी पसीने छूट गए हैं. बीते आधे घंटे में ही पुलिस की भीड़ के साथ दो बार झड़प हो चुकी है.

जानकारी के मुताबिक अबान का जनाजा शाम करीब छह बजे कसारी मसारी कब्रिस्तान पहुंचा. उस समय तक जेल से पैरोल पर आए अतीक अहमद के बेटे अली और उमर भी भारी सुरक्षा के बीच प्रयागराज पहुंच चुके थे. दोनों जनाजे में शामिल हुए. शाम करीब सवा छह बजे जनाजे की नमाज हई. इसी के साथ कब्रिस्तान में अतीक अहमद की कब्र के पास ही अबान को सुपुर्देखाक करने की तैयारी जा रही है.

बेकाबू हुई भीड़

कब्रिस्तान में वैसे तो शाम से ही काफी भीड़ थी, लेकिन पुलिस ने करीब पांच बजे ही सभी लोगों को बाहर निकाल दिया था. लेकिन जैसे ही अबान का जनाजा कब्रिस्तान पहुंचा, भीड़ बेकाबू हो गई. पुलिस के मुताबिक जनाजे में 10 हजार से अधिक लोग पहुंचे थे और हर आदमी कब्रिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहा था. ऐसे में पुलिस को कई बार भीड़ को कंट्रोल करने के लिए डंडे भी फटकारने पड़े.

दोनों भाइयों ने दिया कंधा

जनाजे की नमाज के बाद अबान के दोनों भाइयों अली और उमर ने उसे कंधा दिया और कब्र तक ले गए. फिर उसके बाद अंतिम रस्म अदा की गई. इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. चूंकि मौके पर 10 हजार से अधिक लोगों की भीड़ थी, इसलिए पुलिस ने कब्रिस्तान के चारों ओर मजबूत घेरा बना लिया और कब्रिस्तान के अंदर लिमिटेड लोगों को ही जाने दिया गया. हालांकि इसको लेकर पुलिस की लोगों के साथ कई बार झड़प भी हुई.

Follow Us