प्रयागराज मे एक ही घर से पिता, मां, बेटी और बेटे के शव बरामद, दरवाजा बाहर से था बंद

प्रयागराज में एक ही घर से पिता, मां और बेटी के शव मिले हैं. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर से तीनों शव बरामद किए हैं. तीनों के शव अलग-अलग कमरों में मिले हैं.मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंच गई है. प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

प्रयागराज में एक घर में बंद मिली पिता, मां और बेटी की लाश

प्रयागराज सिटी जोन के साउथ मलाका इलाके में एक घर से 4 शव मिलने से सनसनी मच गई. शुरुआत में घर के अंदर पिता, मां और बेटी का शव मिला. 45 वर्षीय बेटा लापता बताया जा रहा था.पूरे घर की छानबीन में घर मे बनी दुकान से पुलिस अब बेटे की भी लाश मिली है.

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर से तीनों शव बरामद किए हैं. वहीं, दुकान से बेटे का शव मिला. चारों के शव अलग-अलग कमरों में मिले हैं.मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंच गई है. स्थानीय लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया.पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

कमरे में पिता, मां और बेटी की लाश तो दुकान में मिला बेटे का शव

डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया तीने कमरे के अलग-अलग बेड पर वीरेंद्र कुमार वैश्य (70), उनकी पत्नी अंकिता (62) और बेटी मीनाक्षी (40) की लाश पड़ी हुई थी. जबकि बेटे अभिषेक को लापता बताया जा रहा था. लेकिन पुलिस ने जब इस पूरे घर की छानबीन की तो घर में बनी दुकान से एक और लाश मिली.पुलिस ने बताया कि परिजनों ने अनुमान लगाया हैं कि ये लाश बेटे अभिषेक की हैं. बेटे की लाश मिलने से अब ये मामला और भी पेचीदा हो गया है.

घर का छोटा बेटा फ्रॉड मामले में जेल में बंद

एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा के मुताबिक शवों पर चोट के निशान हैं. उन्होंने बताया पहले बुजुर्ग दंपत्ति और बेटी का शव मिला था लेकिन बाद में घर की दुकान से एक और शव बरामद हुआ हैं जिसे परिजनों ने बेटे अभिषेक का शव बताया है. उन्होंने ये भी बताया कि इस परिवार का छोटा बेटा अश्वनी फ्राड के मामले में जेल में बंद है. घर की दीवार और बिजली के बोर्ड पर लिखा था बंटी बबली और बहू ने मारा है. फिलहाल पुलिस अब इस मामले में संपत्ति विवाद को लेकर भी जांच कर रही.

Follow Us