प्यार ने बर्बाद कर दी 4 बच्चों की जिंदगी, इंस्टा वाले बॉयफ्रेंड के संग फरार हुई मां

रायबरेली में 4 बच्चों की मां सन्नो देवी इंस्टा पर मिले एक युवक के साथ फरार हो गई. महिला और युवक में लंबे समय से बातचीत चल रही थी, जो धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में तब्दील हो गई. यही वजह है कि महिला ने प्रेमी संग भागने जैसा कदम उठा लिया.

इंस्टा बॉयफ्रेंड संग फरार हुई 4 बच्चों की मां Image Credit:

रायबरेली के टेकारी गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुए प्रेम प्रसंग ने एक हंसते-खेलते परिवार को बर्बाद कर दिया. दरअसल, चार बच्चों की मां सन्नो देवी का संपर्क 20 वर्षीय एक युवक से इंस्टा पर हुआ था. दोनों की काफी लंबे वक्त से बातचीत हो रही थी.

सन्नो और 20 वर्षीय युवक में पहले दोस्ती हुई. दोनों रोजाना बात करने लगे. दोनों को एक दूसरे से बात करना अच्छा लगने लगा. वे घंटों फोन पर एक दूसरे से संपर्क में रहने लगे. यह बातचीत धीरे-धीरे प्रेम संबंध की तरफ बढ़ने लगी. आखिर दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए. फिर सन्नो देवी ने इतना बड़ा कदम उठा लिया.

महिला अपने डेढ़ साल की बेटी को लेकर 16 दिसंबर को अपने घर से चली गई. पति ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन पत्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं हासिल कर सका. फिर जाकर उसने पुलिस और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई.

प्रेमी की ही बात मानती है पत्नी- पति राजेश

राजेश ने बताया उसकी बीवी जिस युवक से बात करती है उसके साथ कहीं चली गई है. उसने आरोप लगाया कि पत्नी को उसके प्रेमी ने बहला-फुसला लिया है. वह अब अपने प्रेमी की ही बात सुनती है. जैसा वह बोलता है वैसा करती है. उसने पुलिस से पत्नी की बारामदगी की गुहार लगाई है.

पुलिस ने पति राजेश को कार्रवाई का दिया आश्वासन

पत्नी की तलाश में परेशान राजेश अपने मासूम बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा और न्याय की मांग की. उसका कहना है कि बच्चों की देखभाल करना उसके लिए मुश्किल हो गया है. परिवार पूरी तरह टूट चुका है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और लापता महिला व युवक की तलाश में जुटी हुई है. प्रशासन ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

Follow Us

Latest Stories