23 साल उम्र और भौकाल का नशा… पकड़ा गया रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला प्रदीप

यूपी STF को फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बड़ी कामयाबी मिली है. STF ने फरार चल रहे आरोपीप्रदीप शर्मा उर्फ गोलू को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसने बताया कि वह शुभम लोनकर गैंग से प्रभावित होकर अपना बचस्व दिखाने के लिए यह कदम उठाया था.

फरार आरोपी प्रदीप शर्मा अरेस्ट Image Credit:

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू (24) को आगरा से गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने की. आरोपी कुख्यात अपराधी शुभम लोनकर गैंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.

एसटीएफ के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पुत्र राधा मोहन शर्मा आगर के बिजौली थाना के महावीर नगर का रहने वाला है. गुप्त सूचना के आदार पर आरोपी को शाम करीब 4 बचे महावीर नगर से गिरफ्तार किया गय़ा. वह लोनकर गैंग के फेसबुक, इस्टांग्राम पर पोस्ट देखकर और उससे प्रभावित होकर बचर्स्व दिखाने के लिए योजना बनाया था.

फिल्म जगत में रंगदारी और वर्चस्व फैलाना मकशद

1-2 फरवरी 2026 की रात मुंबई स्थित रोहित शेट्टी के आवास शेट्टी टॉवर पर फायरिंग की घटना हुई थी. इस हमले के पीछे कुख्यात अपराधी शुभम लोणकर गैंग का हाथ बताया गया था. यह गिरोह द्वारा आम लोगों और फिल्म जगत में रंगदारी और वर्चस्व स्थापित करने के उद्देश्य से शूटरों के माध्यम से घटना को अंजाम देने के लिए फायरिंग की गई थी.

इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था और आरोपियों की तलाश जारी थी. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए यूपी STF से सहयोग मांगा गया था. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शुभम लोनकर गैंग के फेसबुक, इस्टांग्राम पर पोस्ट देखकर और उससे प्रभावित होकर अपना बचर्स्व दिखाने के लिए योजना बनाया.

पूछताछ में बताया कैसे रोहित शेट्टी के घर की फायरिंग?

आरोपी ने बताया कि उसे शिवम दुबे पुत्र अनिल दुबे मोहल्ला महावीर नगर आगरा ने इस घटना को अंजाम देने के लिए बताया था. इसके बाद इसने विष्णु कुशवाहा और दीपक निवासी गण ग्राम विजौली थाना, को तैयार किया. जिसके बाद दीपक ने मुम्बई जाकर 1 फरवरी को फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर आवास शेट्टी टॉवर पर अन्धाधुन्ध फायरिंग की थी.

उसने बताया कि इससे पहले शिवम दुबे के कहने पर ही 28-05-2025 को जू कटोरिया निवासी श्री गंगानगर राजस्थान के घर जाकर इसने पिस्टल से फायरिंग किया था. इसमें उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था. वहीं, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में इससे पहले ही दीपक, विष्णु कुशवाहा और अन्य 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Follow Us