पंचायत का तुगलकी फरमान, शादीशुदा BF को जूते-चप्पल-डंडों से पीटा, GF पर बरसाए थप्पड़, माफी मांगते रह गए दोनों
सहारनपुर में एक शादीशुदा युवक युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था. . युवक को ग्रामीणों ने मौके से पकड़ लिया. फिर गांव में पंचायत बुलाई गई. गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड को पंचायत के सामने पेश किया गया. फिर युवक को सजा के नाम पर जूते-चप्पल और डंडों से पीटा गया. वहीं, वहां मौजूद महिलाओं ने युवती पर भी थप्पडों की बरसात कर दिया.
सहारनपुर एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक-.युवती के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. पंचायत के दौरान युवक की जूते-चप्पल और डंडों से पिटाई की गई. वहीं, युवती को महिलाओं ने थप्पड़ मारे. उस दौरान घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. अब मामला पुलिस तक पहुंच चुका है.
युवक को जूते-चप्पल और डंडों से पीटा गया
दरअसल, यह मामला बड़गांव थाना क्षेत्र का है . यहं एक शादीशुदा युवक युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था. ग्रामीणों को इसकी जानकारी हो गई. युवक को ग्रामीणों ने मौके से पकड़ लिया. फिर गांव में पंचायत बुलाई गई. दोनों को पंचायत के सामने पेश किया गया. आरोप है कि पंचायत में युवक को सजा के नाम पर जूते-चप्पल और डंडों से पीटा गया. युवक बार-बार माफी मांगता रहा, लेकिन उसकी एक न सुनी गई.
तमाशबीन बने रहे लोग
वहीं युवती को भी पंचायत में मौजूद लोगों ने थप्पड़ मारे. इस दौरान कई लोग तमाशबीन बने रहे और कुछ हंसते हुए नजर आए. पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना 19 जनवरी की बताई जा रही है. काफी समय तक पंचायत चलती रही. बाद में कुछ लोगों के हस्तक्षेप पर युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया और कहा गया कि वह दोबारा गांव या क्षेत्र में नजर न आए.
पुलिस ने मामले का लिया संज्ञान
चर्चा है कि युवक और युवती अलग-अलग बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं. यह भी बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने पर युवक की पत्नी भी पंचायत स्थल पर पहुंची थी. युवक को अपने साथ भी ले गई. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पंचायत के नाम पर किसी को सजा देना कानूनन अपराध है. वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.