Pakistani Spy इकबाल भट्टी, जिसे 17 साल की सजा के बाद भेजा गया पाकिस्तान!

सहारनपुर से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां जासूसी के आरोप में गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिक इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल को सजा पूरी होने के बाद पाकिस्तान डिपोर्ट किया गया. साल 2008 में आर्मी एरिया के नक्शे मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था.17 साल की सजा काटने के बाद अब उसे पाकिस्तान रेंजर्स के हवाले किया जाएगा. यूपी पुलिस उसे बॉर्डर तक लेकर रवाना हो चुकी है. हालांकि, इकबाल भट्टी ने खुद को बेकसूर बताया है. यह मामला सुरक्षा एजेंसियों और सीमा सुरक्षा से जुड़ा अहम मुद्दा बन गया है.