खुद को मुर्दा दिखाने के लिए कर दी दोस्त की हत्या, कार में जलाई लाश, सजा से बचने के लिए रेप के आरोपी का खौफनाक प्लान
सहारनपुर में रेप के एक आरोपी ने सजा से बचने और खुद को मुर्दा दिखाने के लिए अपने ही दोस्त की हत्या कर उसकी लाश कार के साथ जला दी. फिलहाल, पुलिस ने उसे, उसके भाई और अन्य दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
सहारनपुर में एक दिल दहलाने वाले घटना सामने आई है. यहां एक दुष्कर्म के आरोपी युवक ने मुकदमे से बचने और खुद को मुर्दा साबित करने के लिए अपने ही दोस्त की बेरहमी से जान ले ली. फिर उसकी लाश को कार में रखकर आग लगा दी. पुलिस ने इस मामले में कुल 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें मुख्य आरोपी अर्जुन, उसका और उसके दो साथी शामिल हैं.
आरोपी पर रेप का मुकदमा है दर्ज
ऐसे में पुलिस ने 28 फरवरी की रात अर्जुन, उसके भाई विजय, उसके दो साथी रोबिन और सारिक बड़कला फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया. अब आरोपियों से पूछताछ में जो खुलासा हुआ वह बेहद चौंकाने वाला है. दरअसल, अर्जुन के खिलाफ देहरादुन में दुष्कर्म में एक युवती ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया था. इस मामले में वह जेल भी जा चुका था. ऐसे में सजा से बचने के लिए उसने अपने मर्डर के नाटक का प्लान बनाया.
खुद को मरा साबित करने के लिए रचा ड्रामा
अर्जुन के मुताबिक उसे लगा अगर वह अपनी कार में किसी और की लाश जला दे, तो पुलिस उसे मरा हुआ समझने लगेगी. इससे उसका उसका केस फाइल बंद हो जाएगा वह सजा से भी बच जाएगा. इसके लिए अर्जुन ने अपने शामली के रहने वाले दोस्त रोहित को ही शिकार बना लिया. उसने रोहित को बहाने बुलाया. नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया. फिर साथिओं के साथ मिलकर गला घोंटकर रोहित की हत्या कर दी.
सबूत मिटाने के लिए कार के साथ शव को लगा दी आग
सबूत मिटाने और अर्जुन की मौत सड़क हादसे में हुई है, ये दिखाने के लिए उसने रोहित के शव को ऑल्टो कार की ड्राइविंग सीट पर बिठाया और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. अर्जुन को लगा ऐसा करने से पुलिस मृतक शख्स को नहीं पहचान पाएगी. आरोपी अर्जुन और उसका भाई विजय बिहारीगढ़ क्षेत्र के रहने वाला है, जबकि उनके साथी हरिद्वार क्षेत्र के हैं.
