संतोष के लिए बदला धर्म और नाम, शमा परवीन अब बनीं क्षमा, मंदिर में रचाए सात फेरे

शाहजहांपुर की शमा परवीन अपने पड़ोसी संतोष के साथ लंबे अर्से से प्रेम प्रसंग में थी. उसने कई बार संतोष पर शादी करने का दबाव डाला और सनातन धर्म में अपनी आस्था बताई. इसके बाद संतोष ने हिंदू जागरण मंच और हिन्दू युवा संगठन उत्तर प्रदेश के संरक्षक राजेश अवस्थी से संपर्क किया. राजेश अवस्थी और हिन्दू युवा संगठन ने आचार्य द्वारा हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दोनों की शादी मंदिर में संपन्न करवाई

शमा परवीन बनी क्षमा Image Credit:

शाहजहांपुर में हिंदू युवक के प्रेम में शमा परवीन नाम की महिला ने इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म स्वीकार कर लिया. अब उसने अपना नाम शमा परवीन से बदलकर क्षमा रख लिया. शमा परवीन उर्फ क्षमा ने अपने पड़ोस के रहने वाले प्रेमी संतोष कुमार के साथ मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ व अन्य देवी देवताओं को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और हिंदू रीति रिवाज से शादी भी रचा ली.

इस दौरान हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के प्रदेश संरक्षक राजेश अवस्थी एडवोकेट ने अपने साथी हिंदू जागरण मंच के गोविंद मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पहुंचकर सनातन धर्म में आई शमा परवीन उर्फ क्षमा व उसके पति संतोष को अपना आशीर्वाद देकर विदा किया.जानकारी के मुताबिक काफी वक्त से शमा परवीन संतोष से शादी करना चाहती थी.

संतोष के साथ लंबे अर्से से प्रेम प्रसंग में थी शमा परवीन

शमा परवीन अपने पड़ोसी संतोष के साथ लंबे अर्से से प्रेम प्रसंग में थी. उसने कई बार संतोष पर शादी करने का दबाव डाला और सनातन धर्म में अपनी आस्था बताई. इसके बाद संतोष ने हिंदू जागरण मंच और हिन्दू युवा संगठन उत्तर प्रदेश के संरक्षक राजेश अवस्थी से संपर्क किया. राजेश अवस्थी ने कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पहुंचकर शमा परवीन का गंग्गा जल से शुद्धिकरण करवाया. और आचार्य द्वारा हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दोनों की शादी संपन्न करवाई गई.

अब क्षमा नाम से जानी जाएगी शमा परवीन

शादी के बाद शमा परवीन ने अपना नाम बदलकर क्षमा रख लिया. अब भविष्य में वह इसी नाम से जानी जाएगी. इस दौरान शमा परवीन ने कहा कि उसकी शुरू से ही सनातन धर्म में आस्था रही है और अब वह अपने पति संतोष के साथ सनातन धर्म में रहकर सुखमय जीवन.व्यतीत करना चाहती है. शादी के बाद हिंदू संगठनों से जुड़े सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी ने दोनों को आशीर्वाद देकर विदा किया.

Follow Us