एनकाउंटर में ढेर हुआ 1 लाख का इनामी बावरिया गैंग का सरगना, हेड कांस्टेबल घायल, बाल-बाल बचे थाना प्रभारी

02 दिसंबर की रात शामली पुलिस और बावरिया गिरोह के बीच में मुठभेड़ हो गया. इसमें एक लाख का इनामी मिथुन बावरिया ढेर हो गया. वहीं, एनकाउंटर के दौरान हेड कांस्टेबल हरविंदर गोली लगने से घायल हो गए. इसके अलावा थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए. उनके जैकेट में आकर गोली लगी.

मारा गया बदमाश मिथुन बावरिया Image Credit:

शामली के झिझाना थाना क्षेत्र के वेदखेड़ी–मंसूरा मार्ग पर देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें एक लाख का इनामी मिथुन बावरिया ढेर हो गया. दोनों ओर से हुई फायरिंग में सिपाही हरविंदर गोली लगने से घायल हो गया. एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है. पुलिस ने घटना स्थल से एक कार्बाइन, एक इटली मेड पिस्टल ब्रेटा, खोखे-जिंदा कारतूस व एक बिना नम्बर की बाईक बरामद की है.

बता दें कि शामली जनपद में बीती देर शाम कांधला थाना क्षेत्र में एक सर्राफा व्यापारी के साथ लूट की घटना हो गई थी. इसके आरोपियों को पकड़ने के लिए शामली पुलिस अलर्ट पर थी और चेकिंग अभियान चला रही थी. एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रात में सूचना मिली थी कि झिझाना क्षेत्र के वेदखेड़ी–मंसूरा मार्ग पर बावरिया गिरोह के सदस्य किसी वारदात की तैयारी में हैं.

मुठभेड़ में एक हेड कांस्टेबल घायल

इस पर झिंझाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में एक लाख का इनामी मिथुन ढेर हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया. घायल हेड कांस्टेबल हरविंदर को ऊन सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है. बदमाश के पास से एक कार्बाइन और मेड इन इटली पिस्टल ब्रेटा, खोखे-जिंदा कारतूस व एक बिना नम्बर की बाईक भी बरामद हुई है.

मिथुन बावरिया पर था 1 लाख का इनाम

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि मिथुन पर शामली से एक लाख और बागपत पुलिस की ओर से इनामी राशि घोषित था. कांवड़ यात्रा के दौरान उसने बागपत में महिला से लूट की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद से वह लगातार अपराध करता रहा. मिथुन पंजाब, साउथ दिल्ली, जयपुर तथा अन्य स्थानों पर शरण लेता था.

तामिलनाडु में भी लूट की घटनाओं को दे चुका था अंजाम

मिथुन शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर सहित कई जिलों में घटनाओं को अंजाम देता था. एसपी के अनुसार मिथुन और उसके गिरोह के सदस्यों ने तमिलनाडु में भी कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया. वह वर्ष 2017 में झिंझाना में हुए भारत कुमार हत्याकांड में भी शामिल रहा था. कई राज्यों में टेरर फैलाने की कोशिश पुलिस के मुताबिक मिथुन पर पहला मुकदमा मारपीट का दर्ज हुआ था.

Follow Us