दिन भर गर्मी शाम को बदला मौसम; यूपी में कई जगह झमाझम बारिश

उत्तर प्रदेश में शनिवार को भीषण गर्मी के बाद मौसम ने करवट ली. दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में दोपहर में ही शाम जैसा नज़ारा देखने को मिला. कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हुई. IMD ने 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 42 जिलों में येलो अलर्ट है. नोएडा-गाजियाबाद में भी बारिश की उम्मीद है.

यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी (फाइल फोटो) Image Credit:

उत्तर प्रदेश में शनिवार को दिन में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया. वहीं, दोपहर के बाद से अचानक मौसम ने अपना मिजाज बदला है. पूर्वी यूपी के अधिकतर हिस्सों में दोपहर को ही शाम जैसे नजारा देखने को मिला. वही, कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई. भारतीय मौसम विभाग ने आज कानपुर, उन्नाव, अमेठी और रायबरेली समेत 9 जिलों में भारी बारिज को लोकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

यूपी में पिछले कई दिनों से जारी बारिश ने नोएडा और गाजियाबाद में अब तक लोगों को निराश किया था. लेकिन आज नोएडा के आसपास के इलाकों में भी घना बादल छाया हुआ है. देर शाम होते-होते एनसीआर रीजन में भी बारिश के छिंटें पड़ने का अनुमान है. इसके अलावा, मौसम विभाग ने यूपी के 42 जिलों में गरज के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली-NCR के इलाकों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले दो घंटों के लिए यूपी के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मथुरा, आगरा, हाथरस, अलीगढ़, बुंदेलखंड और लखनऊ समेत उसके आसपास के जिलों में गरज के साथ बारिश के बौछारें पड़ने को लेकर चेतावनी जारी किया है. मौसम विभाग के पिछले दिनों इन इलाकों में बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद यहां गर्मी का प्रकोप जारी था.

आईएमडी ने इसके साथ ही पूर्वी और पश्चिमी यूपी के 42 जिलों में गरज के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. आज पूर्वी यूपी के अधिकांश जिलों जबकि पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं मेघगर्जना के साथ बज्रपात की संभावना है. इस दौरान कुछ हिस्सों में भारी बारिश का भी अनुमान है. मौसम विभाग का यूपी के लगभग सभी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट है.

मोरादाबाद में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री

यूपी में शुक्रवार को मोरादाबाद में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि आजमगढ़ में न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री तक रहा. मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. हालांकि, इस दौरान दिन और रात के तापमान में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया है.

Follow Us