यूपी में मौसम ने फिर बदली करवट! बांदा-प्रयागराज से कानपुर तक भारी बारिश का अलर्ट

पिछले 24 घंटों में पूर्वी-पश्चिमी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश हुई. बांदा, प्रयागराज, कानपुर, आगरा समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद समेत कई जिलों में बज्रपात-मेघगर्जना की चेतावनी है. अगले 2 दिनों में 2-3°C की गिरावट, फिर बढ़ोतरी होगी.

यूपी में भारी बारिश को लेकर अलर्ट (फाइल फोटो) Image Credit: PTI

उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी यूपी के ज्यादातर इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी यूपी में भी कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही कुछ इलाकों में वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है.

इन जिलों में बिजली गिरने का खतरा

बारिश के साथ प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जना और वज्रपात की आशंका जताई गई है. सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी समेत आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है.

तापमान में 2 से 3 डिग्री का आएगा गिरावट

दोनों संभागों में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में मौसम सुहावना हुआ है, हालांकि जलभराव और बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है. सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान गोरखपुर और बहराइच में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई में 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में प्रदेश के तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. इसके बाद तापमान में इतनी ही बढ़ोतरी होने की संभावना है. फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन कई जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.

Follow Us