यूपी में इस तारीख को होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा, जानिए कौन दे सकता है ये एग्जाम

यूपी में लेखपाल के कुल 7996 पदों पर भर्ती होनी है. इसकी मुख्य परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में कुल 3.66 लाख उम्मीदवार हिस्सा लेंगे. इन परीक्षार्थियों का चयन प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET के नंबरों के आधार पर किया गया है.

यूपी लेखपाल परीक्षा Image Credit:

उत्तर प्रदेश में लेखपाल की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से लेखपाल भर्ती परीक्षा का ऐलान कर दिया गया है. UPSSSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक लेखपाल की भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 मई को किया जाएगा.

7996 पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के कुल 7996 पदों पर भर्ती होनी है. इसकी परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होगी और 12 बजे तक चलेगी. इस परीक्षा में कुल 3.66 लाख उम्मीदवार हिस्सा लेंगे. इन परीक्षार्थियों का चयन प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET के नंबरों के आधार पर किया गया है.

किस वर्ग को कितने पद किए गए हैं आरक्षित

लेखपाल भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए 3205 पद आरक्षित किए गए हैं. इस भर्ती में ओबीसी वर्ग के लिए 2158 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 792 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 1679 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 160 पद निर्धारित रखे गए.

परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे

सफल अभ्यर्थियों को 21 मई को आयोजित होने वाले लिखित परीक्षा के नंबरों के आधार पर होगा. परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. अगर आप इनमें से कोई भी सवाल गलत करते हैं तो नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी. इसका मतलब ये हुआ कि हर गलत सवाल पर नंबर कटेंगे. परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट जारी कर सफल अभ्यर्थियों के बारे में जानकारी दी जाएगी.

उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए दो महीने का वक्त

परीक्षा से कुछ दिन पहले आयोग की ओर से एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. उम्मीदवार इन्हें आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे. फिलहाल, लेखपाल की परीक्षा आयोजित होने में दो महीने का समय है. उम्मीदवारों के पास अब भी तैयारी करने का पर्याप्त पद है.