यूपी में 38 डिग्री पहुंचा पारा, लेकिन इस तारीख से बदल सकता मौसम, बारिश को लेकर है ये बड़ा अपडेट

यूपी में गर्मी का कहर जारी है. पारा 38 डिग्री के पास पहुंच गया है. लेकिन मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 15 मार्च से मौसम बदल सकता है. अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है. जानें अचानक से मौसम में बदलाव को लेकर ऐसी संभावनाएं क्यों जताई जा रही है.

यूपी में मौसम का हाल Image Credit:

उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ती ही जा रही है. रोजाना तापमान में इजाफा हो रहा है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है. आने वाले दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है. इस दौरान लोगों को लू जैसी स्थिति महसूस हो सकती है. अगले 3 से 4 दिनों तक तापमान में बदलाव की खास गुंजाइश नहीं है.

आईएमडी के मुताबिक मंगलवार यानी 10 मार्च को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम शुष्क बना रहेगा. इस दौरान सभी जिलों में धूप तीखी होगी.11,12 13 और 14 मार्च के लिए भी मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी नहीं जारी हुई है. इसका मतलब ये हुआ कि अगले 4 दिनों तक प्रदेश में मौसम ग्रीन जोन की स्थिति में रहेगा.

15 मार्च से बदल सकता मौसम

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 15 मार्च से मौसम बदल सकता है. अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है. बारिश भी हो सकती है. दरअसल, हिमालयी क्षेत्र में 14 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसका असर उत्तर प्रदेश पर भी पड़ने के आसार हैं. ऐसे में प्रदेश में बारिश की संभावनाएं बन रही हैं.

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

फिलहाल, प्रदेश में जिस तरह मौसम बना हुआ है. तापमान में जैसे बढ़ोतरी हो रही है, उससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. मौसम विभाग ने लोगों को तेज धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है. हालांकि, आज सुबह आसमान में हल्का कोहरा भी नजर आया और सिहरन सी भी महसूस हुई.

आगरा रहा सबसे गर्म जिला

यूपी में तापमान अब 38 डिग्री का आंकड़ा पार करने को बेकरार है. पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा तापमान आगरा में पाया गया. यहां अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री पाया गया. फिर, झांसी में 36.3, बांदा में 35.8, हमीरपुर में 35.2 और बस्ती में 35 डिग्री मैक्सिमम टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया. वहीं, सबसे बुलंदशहर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा. यहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा. फिर अयोध्या में 16.5, लखीमपुर खेरी में 17, मुजफ्फरनगर में 17.2 और चुर्क में 17.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.