‘प्लीज मेरे पति को लौटा दें…’ BHU के एक कुल सचिव की बीवी ने क्यों लगाई गुहार? चिट्ठी वायरल

बीएचयू कुलसचिव की पत्नी का एक भावुक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें उन्होंने पारिवारिक विवाद के चलते पति के घर छोड़ने की बात कही है. महिला ने आईएमएस बीएचयू और ट्रॉमा सेंटर प्रशासन से मानवीय आधार पर हस्तक्षेप कर मध्यस्थता की गुहार लगाई है, ताकि उनके पति घर लौटें और परिवार में शांति बहाल हो सके. प्रशासन ने सुलह की कोशिशें शुरू कर दी हैं.

बनारस हिंदू विश्व विद्यालय (वीडियो ग्रैब)

उत्तर प्रदेश के बनारस में बीएचयू के एक कुल सचिव की पत्नी की चिट्ठी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. यह चिट्ठी आईएमएस बीएचयू के डॉयरेक्टर और ट्रॉमा सेंटर प्रशासन को लिखी गई है. इस चिट्ठी में महिला ने भावुक अपील की है. कहा कि बिना किसी विवाद के उसके पति 14 दिनों से घर छोड़कर गेस्ट हाउस में रह रहे हैं. चूंकि वह खुद शहर में नई हैं और यहां की भाषा से भी अनजान हैं. इसलिए मानवता के अधार पर प्रशासन को मामले में हस्तक्षेप कर मध्यस्थता करनी चाहिए.

कुल सचिव ने आईएमएस बीएचयू के डॉयरेक्टर से हस्तक्षेप और मध्यस्थता का आग्रह करते हुए कहा कि उसके बच्चे पिता का इंतजार कर रहे हैं. उनकी अनुपस्थिति में उनकी मानसिक स्थिति भी खराब हो रही है. वह खुद बीमार हैं और शहर से अनजान हैं. इसलिए प्रशासन को उनके पति को समझाए और घर लौटने के लिए कहे. पीड़ित पत्नी ने बताया कि बीएचयू में ही एक महिला नर्सिंग अधिकारी से बातचीत और हस्तक्षेप की वजह से उसके घर में गलतफहमी पैदा हुई और अशांति की स्थिति बन गई है.

घर में शांति बहाल कराने की मांग

पीड़ित महिला ने ट्रॉमा सेंटर प्रशासन से अनुरोध करते हुए कहा कि मामला बिगड़ने से पहले इस उचित परामर्श एवं मध्यस्थता से हल किया जा सकता है. इसलिए प्रशासन उसके पति को समझा बुझाकर घर लौटने के लिए प्रेरित करे. इससे उनके पारिवारिक जीवन एक बार फिर से पटरी पर लौट सके. महिला ने मानवता का हवाला देते हुए बीएचयू प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील की है.

समझौते की कोशिश शुरू

पीड़िता की चिट्ठी मिलने के बाद बीएचयू प्रशासन समझौते की कोशिश में जुट गया है. आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार के मुताबिक महिला की चिट्ठी उन्हें मिली है. मामला पारिवारिक विवाद का है. कोशिश किया जा रहा है कि दोनों पक्षों से बातचीत कर आपसी सहमति के आधार पर मामले का निपटारा हो जाए.

Follow Us