राधा भक्ति में लीन विराट, अनुष्का के माथे पर तिलक…प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे दोनों
विराट कोहली इस वक्त इंडियन प्रीमियर लीग यानी कि आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं. RCB के लिए उनका बेहतरीन प्रदर्शन जारी है. इस बीच अपने बिजी क्रिकेटिंग शेड्यूल से वह समय निकालकर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलने और आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे.
इंडियन टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अपनी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक बार फिर अक्षय तृतीया पर्व पर संत प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे. दोनों ने शांत भाव से बैठकर प्रेमानंद महाराज का सत्संग भी सुना और निजी रूप से एकांतिक वार्तालाप भी किया.
अनुष्का ने ऑफ-व्हाइट सूट और माथे पर ऊर्ध्वपुण्ड्र तिलक धारण कर रखा है. विराट भी गले में तुलसी की माला धारण कर ‘राधा’ नाम की भक्ति में डूबे दिख रहे हैं. बता दें कि जब 16 दिसंबर को विराट-अनुष्का केली कुंज आश्रम आए थे तो भी विराट और अनुष्का के गले में तुलसी माला (कंठी) नजर आई. तब यह बात फैली थी कि दोनों ने संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली है, क्योंकि वैष्णव परंपरा में दीक्षा लेने के बाद ही गुरु कंठी माला देता है. हालांकि, केली कुंज आश्रम ने इसकी पुष्टि नहीं की गई थी.
प्रेमानंद महाराज से लगातार मिलने आते रहते हैं विराट-अनुष्का
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज से मिलने आते रहते हैं. पिछले 16 महीने में वे 5 बार आश्रम पहुंच चुके हैं. इससे पहले दोनों 10 जनवरी 2025, 14 मई 2025, 16 दिसंबर 2025, फिर 17 फरवरी 2026 को यहां पहुंच चुके हैं. विराट-अनुष्का 4 जनवरी, 2023 को पहली बार प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे. दोनों सत्संग में शामिल हुए और महाराज जी का आशीर्वाद लिया था. इसके बाद से दोनों लगातार प्रेमानंद महाराज से मिलने आते रहे हैं.
IPL में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं विराट
विराट कोहली इस वक्त इंडियन प्रीमियर लीग यानी कि आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं. अपनी टीम आरसीबी के लिए उन्होंने कुछ मैचेस में बेहतरीन पारियां भी खेली है. फिलहाल, अपने बिजी क्रिकेटिंग शेड्यूल के बीच से समय निकालकर वृंदावन पहुंचे थे. उनके आने की खबर शहर में फैलते ही प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई.
बेहतरीन लय में है आरसीबी
आरसीबी की बात करें तो टीम इस सीजन बेहतरीन लय में है. टीम ने अबतक 6 मैच खेले हैं और उसे 4 में जीत मिली है और 8 अंकों के साथ वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. पहले नंबर पर पंजाब किंग्स की टीम है जो इस सीजन अब तक अजेय रही है. फिलहाल, विराट इस आईपीएल सीजन अब तक 2 अर्धशतकीय पारियां खेल चुके हैं.