बांके बिहारी मंदिर में क्यों हुआ हंगामा? दर्शन को आए थे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी, लगे ये आरोप
ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे थे. इस दौरान मंदिर में सेवायत गोस्वामियों ने जमकर हंगामा किया. आरोप लगाया कि सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गोस्वामियों के परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता की.
उत्तर प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण की रास स्थली वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे थे. इस दौरान मंदिर में सेवायत गोस्वामियों ने जमकर हंगामा किया. आरोप लगाया कि सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गोस्वामियों के परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता की.
आरोप है कि सीएम योगी और बीजेपी अध्यक्ष के पहुंचने से पहले ही अधिकारियों ने गोस्वामियों और उनके परिवार की महिलाओं को मंदिर से बाहर कर दिया था. इस दौरान गोस्वामियों ने विरोध किया तो उनके साथ अभद्र व्यवहार भी की. आरोप है कि इस दौरान सेवायत गोस्वामी अनंत बिहारी के कपड़े तक फाड़ दिए गए. इसको लेकर मंदिर के गोस्वामियों में आक्रोश फैल गया.
सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
इस घटना से गुस्साए गोस्वामियों ने परिवार की महिलाओं के साथ मंदिर के बाहर सीएम योगी सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान गोस्वामियों ने मंदिर के अधिग्रहण तथा कॉरिडोर निर्माण का विरोध किया. गोस्वामियों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की अराजकता आज तक के इतिहास में कभी नहीं हुआ..
पहली बार मंदिर में सीएम का विरोध
मंदिर के गोस्वामियों के मुताबिक पहले भी यहां मंदिर में मुख्यमंत्री और तमाम बड़े नेता आए हैं, लेकिन कभी किसी सेवायत ने कोई विरोध या नारेबाजी नहीं की. ना ही कभी किसी गोस्वामी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया. लेकिन इस बार तो पुलिस प्रशासन ने यहां से मंदिर के सेवायत गोस्वामियों और उनकी महिलाओं को मंदिर के बाहर करके अपनी मनमानी का प्रदर्शन किया है.