यूपी में ठंड की होने लगी विदाई या इस तारीख को फिर से बदल जाएगा मौसम! यहां जानें

मौसम विभाग के मुताबिक 8 फरवरी को प्रदेश में एक नया पश्चिमी सक्रिय होने वाला है. हालांकि, इसका असर राज्य में ज्यादा पड़ने की संभावना नहीं है. फिलहाल, प्रदेश के सभी जिले ग्रीन जोन की स्थिति में हैं. यहां न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी इजाफा देखा गया है.

यूपी में मौसम Image Credit:

यूपी के मौसम में आए बदलाव को देखकर लग रहा है कि ठंड की विदाई की शुरुआत हो चुकी है. दिन में अच्छी-खासी धूप खिल रही है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. फिलहाल, अगले 2 दिनों तक राज्य के अधिकांश शहर ग्रीन जोन की स्थिति में है. इसका मतलब ये हुआ प्रदेश में मौसम सामान्य रहने वाला है.

8 फरवरी को सक्रिय होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के मुताबिक 8 फरवरी को प्रदेश में एक नया पश्चिमी सक्रिय होने वाला है. हालांकि, इसका असर राज्य में ज्यादा पड़ने की संभावना नहीं है. अब कड़ाके की ठंड पड़ने की बिल्कुल भी आसार नहीं है. लेकिन मौसम में उतार-चढ़ाव जरूर नजर आएगा. इस दौरान 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. तापमान में फिर से थोड़ी कमी आ सकती है.

इन जिलों में आसमान रहेगा साफ

मौसम विभाग के ने आज शुक्रवार यानी 05 फरवरी को वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, आजमगढ़, सोनभद्र, चंदौली, अमेठी, रायबरेली, मेरठ, आगरा, मथुरा, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया में दिन के वक्त आसमान साफ रहने और धूप खिले रहने की संभावना जताई है. हालांकि, कई जिलों में सुबह के वक्त छिछला कोहरा नजर आ सकता है.

न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी

पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम और अधिकतम दोनों टेंपरेचर में बढ़ोतरी आई है. हरदोई सबसे ठंडा जिला रहा. यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया. फिर आगरा में 8.1, झांसी में 8.7, अयोध्या में 9 और बरेली में 9.1 डिग्री मिनिमम टेंपरेचर पाया गया. वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो गाजीपुर में सबसे ज्यादा 25 डिग्री मैक्सिमम टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया. फिर वाराणसी में 24.6, बलिया में 24.5 और वाराणसी, बस्ती में 24.6 डिग्री अधिकतम तापमान पाया गया.