यूपी में फिर मौसम ने मारी पलटी, आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, आफत में ये 20 जिले

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 3 अप्रैल को यूपी के पश्चिमी संभाग के करीब 20 जिलों सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर,अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर,अमरोहा, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के अन्य जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट है.

यूपी में मौसम का हाल Image Credit:

उत्तर प्रदेश में मौसम आंखमिचौली खेल रहा है. पिछले दो दिनों की आंधी-बारिश से मिली.अब एक बार फिर प्रदेश में आंधी-बारिश की स्थिति बन गई है. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर शुक्रवार यानी 03 मार्च के लिए यलो अलर्ट और शनिवार यानी 04 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिले जानकारी के मुताबिक, 3 अप्रैल को यूपी के पश्चिमी संभाग के करीब 20 जिलों सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर,अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर,अमरोहा, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के अन्य इलाकों में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

04 अप्रल को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश की आशंका

पूर्वी यूपी में मौसम पूरी तरह सामान्य रहने वाला है.यहां 04 अप्रैल को बारिश की आशंका है. इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी संभाग दोनों को मिलाकर करीब 50 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी. आंधी-पानी के साथ बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. साथ ही खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हो सकता है.

मौसम विभाग ने लोगों को दी ये सलाह

मौसम विभाग ने प्रदेश में आज और कल लोगों को जरूरी ना हो तो घर से ना निकलने की सलाह दी है. आंधी-बारिश के दौरान पेड़ों या खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है. कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है, ऐसे में मौसम विभाग ने किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है.

उमस भरे रहे पिछले 24 घंटे

कल गुरुवार यानी 02 मार्च को प्रदेश के अधिकांश शहरों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. दोपहर के समय कुछ देर धूप में खड़ा होना मुश्किल हो गया. बांदा में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. फिर आजमगढ़ में 38.4, अयोध्या में 38 और झांसी में 37.8 डिग्री पाया गया. वहीं, अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो 16 डिग्री के साथ बरेली सबसे ठंडा जिला रहा. फिर अयोध्या में 18, मुजफ्फरनगर में 18.2 और बहराइच में 18.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा.

Follow Us