कहीं तपती धूप तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट, UP में मौसम का यह कैसा खेल?

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों में तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. लोगों को एक बार फिर गर्मी और उमस की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, आईएमडी ने सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर जिले में गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना जताई है.

यूपी में आज का मौसम Image Credit:

प्रदेश में आंधी और बारिश का जो दौर चल रहा था, वह अब थम गया है. आने वाले दिनों में फिर से गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा सकती है. इस दौरान पारा 4 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. हालांकि, पूर्वी यूपी में अब भी हल्की बारिश के आसार हैं.वहीं, मॉनसून की गति थोड़ी धीमी हो गई है. ऐसे में जो मॉनसून 20 जून तक प्रदेश में दस्तक देने वाली थी. वह थोड़ा लेट दस्तक देगी.

आज यानी 16 जून को मौसम विभाग ने सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर जिले में गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना जताई है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से इन जिलों में हवाएं भी चल सकती हैं. हालांकि बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है.

तापमान में आएगा इजाफा

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों में तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. लोगों को एक बार फिर गर्मी और उमस की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. अधिकांश जिलों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है. इसका असर सोमवार यानी 15 जून से दिखने लगा. जब अधिकांश जिलों में दिन के वक्त उमस का एहसास हुआ.

बांदा रहा सबसे गर्म जिला

सोमवार को उत्तर प्रदेश का बांदा सबसे अधिक गर्म रहा. यहां पर अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नजीबाबाद में रहा. यहां तापमान 21.5 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है.

प्रयागराज और ओरई में 40 डिग्री के पार रहा तापमान

पिछले 24 घंटे के दौरान बांदा के बाद सबसे गर्म जिला प्रयागराज और ओरई रहे. यहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रहा. फिर झांसी में 40.9 और हमीरपुर में 40.2 डिग्री अधिकतम तापमान रहा. वहीं, कम तापमान वाले शहर की बात करें तो नजीबाबाद के बाद फतेहपुर का स्थान रहा. यहां न्यूनतम तापमान 24.2 रहा. फिर हरदोई में 24.5,बाराबंकी और अयोध्या में 25 डिग्री रहा.

Follow Us