फिर प्रचंड गर्मी की चपेट में यूपी, अगले 4 दिन आसमान से बरसेगी आग, IMD ने जारी किया अलर्ट

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ और गौतमबुद्ध नगर आदि जिलों में सुबह 10 बजे के बाद ही घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है. पूर्वी यूपी का भी यही हाल है. भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से प्रदेश को अगले 4 दिन तक बिल्कुल भी राहत नहीं मिलने वाली है.

यूपी में हीटवेव का कहर Image Credit:

यूपी के कई जिले भीषण लू की चपेट में हैं. मौसम विभाग ने प्रदेश के 48 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है. भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से प्रदेश को अगले 4 दिन तक बिल्कुल भी राहत नहीं मिलने वाली है. इस दौरान तापमान तकरीबन 45 डिग्री के आस-पास रह सकता है. हालांकि, 23 तारीख को प्रदेश में संभावित मॉनसून की एंट्री के बाद से जरूर गर्मी से राहत मिल सकती है.

मौसम विभाग ने कानपुर देहात, मैनपुरी, इटावा समेत आसपास के 10 जिलों में हल्की बारिश का भी अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 45 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ़्तार से हवा चल सकती है. लेकिन अधिकांश जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी.

चलेगी तेज गर्म हवाएं

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ और गौतमबुद्ध नगर आदि जिलों में सुबह 10 बजे के बाद ही घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है. पूर्वी यूपी का भी यही हाल है. यहां भी बलिया से लेकर बनारस तक और आजमगढ़ से लेकर जौनपुर तक पूरे दिन गर्म हवाओं का बवंडर चल रहा है. ऐसे हालात में लोग बड़ी तेजी से गर्मी के शिकार हो जा रहे हैं.

हीटवेव के मरीजों की संख्या बढ़ेगी

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में जरूरी होने पर ही घर से निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है. इसके अलावा हल्के सूती कपड़े पहनने और थोड़ा सा भी तबीयत खराब होने की स्थिति में डॉक्टर्स से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है. अस्पताल को भी हीटवेव के मरीजों की संख्या बढ़ने की स्थिति में अलर्ट रहने को कहा गया है.

प्रयागराज रहा सबसे गर्म जिला

पिछले 24 घंटे के दौरान 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला प्रयागराज रहा. फिर, वाराणसी में 43, बांदा में 42.6, झांसी में 42.5 और हमीरपुर में 42.2 डिग्री रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो नजीबाबाद में सबसे कम 22.5, फिर मुजफ्फरनगर में 23.8, मेरठ में 24, हरदोई में 24.5 और बरेली में 24.9 न्यूनतम तापमान रहा.

Follow Us