यूपी में 70 KM/H रफ्तार से आएगा बवंडर; बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, अगले 24 घंटे बेहद भारी
आईएमडी के ताजा मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 5 जून को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है. मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए आईएमडी में लोगों को बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है.
उत्तर प्रदेश के अधिकांश शहरों में गुरूवार यानी 04 मई की दोपहर तक तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे. लेकिन अचानक मौसम बदल गया. इस दौरान बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलते दिखीं.इससे प्रदेश के कई जिलों में भारी नुकसान के मामले सामने आए हैं. काफी संख्या में पेड़ों की गिरने की खबर है. साथ ही बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचने से कई इलाकों में विद्युत व्यवस्था प्रभावित नजर आई.
आज भी तेज बारिश और तूफान की आशंका
आईएमडी के ताजा मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 5 जून को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है. इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद और अमरोहा जैसे शहरों में बारिश देखने को मिल सकती है. इन शहरों में बारिश का रेड अलर्ट जारी है.
इन शहरों में बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट
सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, औरैया और कानपुर बारिश को लेकर येलो अलर्ट है. वहीं, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली और भदोही में भी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. फिलहाल, मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें.
बस्ती रहा सबसे गर्म शहर
पिछले 24 घंटे के दौरान 42 डिग्री के बस्ती सबसे गर्म शहर रहा. फिर, फतेहपुर में 41.6, लखीमपुर खीरी में 41, फतेहगढ़ में 40.8 और झांसी में 40.6 डिग्री में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. वहीं, सबसे कम तापमान के मामले में 22 डिग्री के मामले नजीबाबाद पहले स्थान रहा. फिर मुजफ्फरनगर में 23.6, सुल्तानपुर में 24.4, बाराबंकी और हरदोई में 24.5 डिग्री न्यूनतम तापमान पाया गया.