आंधी-बारिश का दौर खत्म होते ही बढ़ गई गर्मी, यूपी के कई जिलों में लू का अलर्ट, पारा पहुंचा 40 के पार

07 जून को प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में रविवार को भीषण गर्मी देखने को मिली. रविवार को बांदा, झांसी, प्रयागराज, फर्रुखाबाद और कानुपर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया. अब मौसम विभाग ने मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में लेकर 11 जून तक लू का अलर्ट जारी किया है.

धूप और गर्मी से खुद को बचाती महिलाएं Image Credit:

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है.पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने बारिश का दौर खत्म हो चुका है. उत्तर प्रदेश के लोगों को इस हफ्ते गर्मी का सितम झेलना पड़ सकता है. प्रदेश के कई इलाकों में हीटवेव जैसे हालात बन सकते हैं. इस दौरान तापमान में भी 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

11 जून तक का अलर्ट

मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में लेकर 11 जून तक लू का अलर्ट जारी किया है. 07 जून को भी प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में रविवार को भीषण गर्मी देखने को मिली. रविवार को बांदा, झांसी, प्रयागराज, फर्रुखाबाद और कानुपर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया.

हीटवेव के दौरान सतर्क रहें

मौसम विभाग के मुताबिक धूप तेज होने के कारण स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है. ऐसे में लोग खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पीते रहे और हल्के और सूती कपड़े पहने. इसके अलावा दिन के वक्त बहुत जरूरत पड़ने पर ही घर के बाहर निकले. फिलहाल, लू के चलते बीमार होने वाले मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ने लगी है.

12 जून से फिर हो सकती है बारिश

हालांकि, 12 जून से एक पश्चिमी विक्षोभ और शुरू हो रहा है. इसके अलावा मानसून का भी असर प्रदेश पर पड़ने वाला है. इसके चलते 12 जून के बाद राज्य बारिश की स्थिति देखी जा सकती है. इस दौरान तेज हवाएं और बिजली गिरने जैसी घटनाएं भी सामने आ सकती हैं.

झांसी रहा सबसे गर्म जिला

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में लू की स्थिति बनी रही है. इस दौरान 42.5 डिग्री के साथ झांसी सबसे गर्म जिला रहा. फिर बांदा में 42.2, ओरई में 41.4 और वाराणसी में 41.2 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं, 20.4 डिग्री के साथ नजीबाबाद सबसे कम तापमान वाला जिला रहा है. फिर गोरखपुर 24.4, हरदेई में 25, बस्ती में 25.1 और फतेहपुर में 25.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

Follow Us