यूपी में इस तारीख से फिर बरसेंगे बादल, एक के बाद एक दो नए पश्चिमी विक्षोभ हो रहे एक्टिव

आईएमडी के मुताबिक आज यानी मंगलवार को पूरे प्रदेश मौसम सामान्य रहेगा. आसमान साफ रहेगा. दिन बढ़ने के साथ अच्छी-खासी धूप भी देखने को मिलेगी. हालांकि, एक के बाद एक दो नए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाले हैं. इसके चलते 27 मार्च से प्रदेश में फिर आंधी-बारिश और तूफान की स्थिति देखी जा सकती है.

यूपी में बारिश का अलर्ट Image Credit:

यूपी का मौसम लगातार बदल रहा है. कभी बढ़ती हुई गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. तो कभी आसमान में कोहरा भी देखने को मिल रहा है. साथ ही पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में तेज आंधी और बारिश की भी स्थिति देखी गई. हालांकि, मौसम विभाग ने आज मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई है.

कैसा रहेगा आज का मौसम?

आईएमडी के मुताबिक आज यानी मंगलवार को पूरे प्रदेश मौसम सामान्य रहेगा. आसमान साफ रहेगा. दिन बढ़ने के साथ अच्छी-खासी धूप भी देखने को मिलेगी. 25 और 26 मार्च को भी मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. फिलहाल, इस वक्त प्रदेश के सभी 75 जिले ग्रीन जोन की स्थिति में हैं.

प्रदेश में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. हवा में नमी के चलते सुबह-शाम सिहरन का एहसास हो सकता है. हालांकि दोपहर को ठीक-ठाक गर्मी का एहसास हो सकता है.

पिछले 24 घंटे के दौरान ऐसा रहा मौसम

बता दें प्रदेश के कई शहरों में सोमवार यानी 23 मार्च को सुबह आसमान में बादल नजर आया. कई इलाकों में बारिश भी दर्ज की गई. तापमान सामान्य से कम रहा. इन सबके इतर कुछ जिलों में सुबह के वक्त कोहरा भी नजर आया. हालांकि, दिन बढ़ने के साथ ही कोहरा की जगह धूप ने ले ली और तापमान में इजाफा हो गया.

5 दिनों में एक के बाद एक दो नए पश्चिमी विक्षोभ

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में एक के बाद एक दो नया पश्चिमी विक्षोभ ऐक्टिव हो रहा है. इन नए पश्चिमी विक्षोभ का असर यूपी पर भी पड़ेगा. प्रदेश के कई जिलों में 27 मार्च से 30 मार्च के बीच तेज बारिश के साथ-साथ आंधी और तूफान की स्थिति बन सकती है. किसानों के लिए ये मौसम बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है.

लखीमपुर खीरी रहा सबसे गर्म जिला

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का सबसे गर्म जिला लखीमपुर खीरी रहा. यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री पाया गया. फिर बांदा में 32, झांसी में 32.4, हमीरपुर और आगरा में 32.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान के मामले में अयोध्या और बुलंदशहर 14.5 डिग्री के साथ पहले स्थान पर रहा. फिर गोरखपुर में 15.2 और कानपुर में 15.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

Follow Us