यूपी के लिए आफत भरे हैं अगले 48 घंटे, 50 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
आज यानी 07 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटे प्रदेश के लिए भारी पड़ने वाले हैं. इस दौरान प्रदेश के तकरीबन 50 जिलों में आंधी-तूफान बारिश का अलर्ट है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी.
उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार तब्दीली आ रही है. कभी अच्छी-खासी धूप तो कभी बारिश की स्थिति देखी जा री है.लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिले जानकारी के मुताबिक, आज यानी 7 अप्रैल को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग ने आसमानी ऑफत देखने को मिलेगा. इस दौरान अच्छी-खासी बारिश देखने को मिलेगी. साथ ही आंधी-तूफान की भी स्थिति बन सकती है.
प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बारिश दर्ज की गई. आईएमडी के मुताबिक आज अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औऱया, जालौन, बांदा, फतेहपुर, कानपुर, हरदोई, फिरोजाबाद, कन्नौज,उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा,संभल,बदायूं, हमीरपुर, झांसी, महोबा, ललितपुर और आसपास के जिलों में मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है.
8 अप्रैल को भी बारिश का अलर्ट
8 अप्रैल को को प्रदेश के दोनों ही संभाग में बारिश-ओलावृष्टि की आशंका है. अधिकांश इलाकों में हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी. मौसम विभाग ने तकरीबन प्रदेश के 50 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. यूपी में मौसम की ये स्थिति एक नए और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के चलते बन रही है. . यह मौसम प्रणाली 9 अप्रैल तक प्रभावी रहेगी.
11 अप्रैल को फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
10 और 11 अप्रैल को मौसम सामान्य रहेगा. हालांकि , 11 अप्रैल को फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. उस दौरान फिर बारिश, आंधी और तूफान का दौर शुरू हो सकता है. मौसम विभाग (IMD) ने 7 और 8 अप्रैल के लिए पूरे राज्य में ‘आसमानी आफत’ का हाई अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी.
पिछले 24 घंटे कैसा रहा मौसम?
पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे गर्म जिला वाराणसी और ओरई रहा. यहां अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री पाया गया. फिर, गाजीपुर और प्रयागराज में 36 और गोरखपुर में 35.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो 14.5 डिग्री के साथ नजीबाबाद और हरदोई सबसे ठंडा शहर रहा. फिर, शाहजहांपुर में 14.5 और अलीगढ़14.4 डिग्री न्यूनतम तापमान पाया गया.