पहले पत्नी को बांधकर पीटा, फिर प्राइवेट पार्ट में डाल दिया डंडा; दिल दहला देगी पति की दरिंदगी

उत्तर प्रदेश के बरेली में पति की दरिंदगी का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने दहेज के लिए उसे बांधकर पीटा, प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला और बुरी तरह प्रताड़ित किया. विरोध करने पर आरोपी पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सांकेतिक तस्वीर Image Credit:

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने पति पर ऐसी क्रूरता करने का आरोप लगाया है, जिसे सुनकर किसी का भी दिल कांप जाए. पीड़िता ने आरोप लगाया कि पहले उसके बांधकर पीटा गया, फिर उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया. यहीं नहीं, उसने विरोध किया तो आरोपी पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से बाहर कर दिया. पीड़िता की शिकायत पर रेली पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

मामला बरेली में बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र का है. पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसकी शादी कुछ समय पहले हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक के साथ हुई थी. शादी के बाद कुछ समय तक वह मायके में रही. इसके बाद ससुराल वाले उसे विदाकर ले गए. पीड़िता के मुताबिक ससुराल में उसे दहेज के लिए बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया. यहां तक कि कई बार मारपीट भी की गई.

पति ने पार कर दी क्रूरता की हदें

पीड़िता ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि एक दिन उसके पति ने उसे कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद आरोपी ने उसके हाथ-पैर बांध कर उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया. इसकी शिकायत उसने सास ससुर से की तो उसके साथ इस कदर मारपीट की गई कि उसकी पसलियां टूट गई. इसके अलावा उसकी रीढ़, हाथ और पैरों में भी गंभीर चोटें आई हैं. ऐसे हाल में उसने बड़ी मुश्किल से मायके वालों को बुलाया और आरोपी पति के चंगुल से निकलकर मायके पहुंची और पुलिस में तहरीर दी है.

वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

महिला का आरोप है कि ससुराल वालों ने इस वारदात के बाद उसे डराने-धमकाने की खूब कोशिश की. यहां तक कि उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की भी धमकी दी. फिर भी जब उसने विरोध जारी रखा तो आरोपी पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से बाहर कर दिया. इसके बाद पीड़िता ने अपने मायके वालों के सहयोग से पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है.

Follow Us