बस्ती में 5 साल की बच्ची से हैवानियत, फेरीवाले ने बहलाकर बनाया शिकार; इलाके में आक्रोश

बस्ती से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है. गांव मे दोपहर की समय एक फेरीवाले ने 5 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन लोग बाहरी फेरीवालों के सत्यापन की मांग कर रहे हैं.

सांकेतिक तस्वीर Image Credit:

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है. गांव मे दोपहर की समय एक डमरू की आवाज पुरे गांव को दहशत में डाल दिया. इस डमरु के पीछे एक दरिंदा छुपा था, जिसने पांच साल की मासूम बच्ची को बहलाकर सुनसान जगह ले गया, और उसके साथ दरिंदगी की सारे हदें पर कर दी.

हालांकि, पुलिस ने आरोपी को 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. यह घटना गांवों में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाती है. घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में आने वाले बाहरी फेरीवालों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य किया जाए.

मिठाई का लालच, फुसलाकर सुनसान में ले गया

पीड़िता की मां के मुताबिक, बच्ची घर के आंगन के पास खेल रही थी. दोपहर का समय था. गांव में सन्नाटा था तभी डमरू बजाते हुए एक फेरीवाला आया. वह ‘लक्षी पापड़ मिठाई’ बेचने का काम करता था. डमरू की आवाज सुनकर मासूम बच्ची उसकी ओर बढ़ गई. आरोपी ने मिठाई का लालच दिया और उसे बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान की ओर ले गया.

इसके बाद जो हुआ… उसने पूरे गांव को सन्न कर दिया. बच्ची की चीख सुनकर जब तक परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, आरोपी फरार हो चुका था. रोती-बिलखती मां की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया था. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीमों ने घेराबंदी कर 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

बाहरी फेरीवालों का सत्यापन अनिवार्य किया जाए

पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह कब से बस्ती और आसपास के इलाकों में फेरी लगा रहा था. घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में आने वाले बाहरी फेरीवालों पर सख्त कार्रवाई और स्थायी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.

डीएसपी स्वर्णिमा सिंह ने बताया, गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम गफ्फार अली. वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है. मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, ताकि दोषी को कठोरतम सजा मिल सके. लेकिन इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.