‘बेटे का पर्चा दिखाना है…’, हॉस्पिटल में घुसकर डॉक्टर को चाकू से गोदा, फिर सीने में मारी गोली
बिजनौर के नगीना में एक डॉक्टर की उनके अस्पताल में चाकू मारकर और गोली दागकर निर्मम हत्या कर दी गई. हत्यारा घटना को अंजाम देकर फाय़रिंग कराता हुआ फरार हो गया. बेखौफ अपराधियों के इस घटना सेपूरे इलाके में दहशत फैल गई है. पुलिस ने जांच के लिए तीन टीमें गठित की हैं.
बिजनौर के नगीना में एक डॉक्टर की अस्पताल में चाकू से वार, फिर सीने में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. हत्यारा घटना को अंजाम देकर फाय़रिंग कराता हुआ मौके से फरार हो गया. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन टीमें गठित की हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
जानकारी के मुताबिक, मृतक डाक्टर का नाम राजकुमार था. वह नगीना धामपुर मार्ग पर शिवालय हेल्थ केयर के नाम से चिल्ड्रन हास्पिटल चलाते थे. राजकुमार की उम्र पैंतालिस साल थी. वह मूल रूप से गाजियाबाद के रहने वाले थे और लगभग दो साल से नगीना में प्रेक्टिस कर रहे थे. बताया जा रहा है कि हमलावर बेटे का पर्चा दिखाने के बहाने से दाखिल हुआ था.
‘मुझे अपने बेटे का पर्चा दिखाना है’
पूरी घटना गुरूवार शाम साढे बजे की बताई जा रही है. शिवालय हेल्थ केयर में काम करने वाले स्टाफ ने बताया कि डाक्टर राजकुमार अपने केबिन में बैठे थे तभी तेज स्पीड से एक युवक हास्पिटल में पहुंचा, स्टाफ से बोला ‘मुझे अपने बेटे का पर्चा दिखाना है’ और डाक्टर राजकुमार के केबिन में घुस गया. जहां उसने डॉक्टर राजकुमार पर अचानक से हमला कर दिया.
आरोपी ने डॉक्टर राजकुमार के गर्दन और सीने पर चाकू से कई वार किए, इसके बाद उनके सीने में गोली मार दी. फिर फायर करता हुआ भाग निकला. हमले में बुरी तरह घायल डाक्टर को स्टाफ सरकारी हास्पिटल में ले गये, जहां इलाज के दौरान ही अत्याधिक खून निकलने से उनकी मौत हो गई. वहीं, घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया.
‘चाकू से भी वार किए और फायर भी किया’
डाक्टर के गोली लगने की सूचना मिलते ही एसपी (ग्रामीण) प्रकाश कुमार, सीओ नगीना अंजनी कुमार तुरंत पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मौके पर गहन जांच-पडताल शुरू कर दी गई है. नगीना पुलिस, एसओजी टीम हास्पिटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की छानबीन में जुट गये है. पुलिस ने डाक्टर के परिवार को इसकी सूचना दे दी है.
एसपी (ग्रामीण) प्रकाश कुमार ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें हत्याकांड की तफ्तीश में लगाई गई है. हत्यारे ने डाक्टर राजकुमार पर चाकू से भी वार किये है और फायर भी किया है. पुलिस कई एंगलो से जांच पडताल कर रही है. एसपी ने कहा कि जल्द ही हत्याकांड के कारणो का पता लगाकर हत्यारे को सलाखो के पीछे डाला जाएगा.