बिजनौर में रेस्टोरेंट सील, कपल्स की बनाते थे अश्लील वीडियो; फोन में मिले 200 से ज्यादा रिकॉर्डिंग

बिजनौर के एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट को पुलिस ने सील कर दिया है. यहां कपल्स को निजी पलों के लिए केबिन दिए जाते थे, जहां स्पाई कैमरों से उनकी अंतरंग वीडियो बनाया जाता था. फिर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठ लिए जाते थे. मैनेजर के मोबाइल से 200 से अधिक वीडियो बरामद किए गए हैं.

बिजनौर में रेस्टोरेंट की आड़ में ब्लैकमेलिंग का गोरखधंधा Image Credit:

बिजनौर में रेस्टोरेंट की आड़ में ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि इस रेस्टोरेंट में आने वाले कपल्स को कमरे उपलब्ध कराये जाते थे. फिर चोरी छिपे उनकी अंतरंग वीडियो बना कर ब्लेकमेल किया जा रहा था. रेस्टोरेंट के मैनेजर के मोबाइल से 200 से ज्यादा युवक-युवतियों के अंतरंग पलो की वीडियो मिली है.

सिविल लाइंस पुलिस चौकी के पास सेंटर पाइंट फास्ट फूड नाम से यह फैमिली रेस्टोरेंट है. यह चाईनीज और साउथ इंडियन खाने का रेस्टोरेंट है. शुक्रवार 6 फरवरी को अनेक युवक और युवतियों ने रेस्टोरेंट में पहुंच कर हंगामा कर दिया. रेस्टोरेंट के स्टाफ से मारपीट भी की गई. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बताया कि महीनों से उन्हें ब्लेकमेल किया जा रहा है.

रेस्टोरेंट की मालिक एक महिला वकील

रेस्टोरेंट में हंगामा कर रहे युवाओं ने बताया कि उनकी वीडियो बनाकर महीनों से ब्लेकमेल किया जा रहा है. हजारो, लाखों रुपये रेस्टोरेंट के स्टाफ वाले उनसे ले चुके है. पुलिस ने जब रेस्टोरेंट के मैनेजर सतीश का मोबाईल चैक किया तो, उनके भी होश उड़ गए. मैनेजर के फोन में दो सौ से ज्यादा कपल्स के अंतरंग पलो की वीडियो निकली.

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि इस रेस्टोरेंट की मालिक एक महिला वकील है. उसने रेस्टोरेंट में केबिन भी बना रखे थे जहां रोजाना छात्र-छात्राओं के जोड़े और दूसरे प्रेमी प्रेमिका युगल खाने पीने और मौज मस्ती करने आते थे. रेस्टोरेंट स्टाफ उनसे हजार रुपये लेकर केबिन दे देता था और फिर चुपचाप उनकी वीडियो भी बना ली जाती थी.

रेस्टोरेंट सील, आरोपियों की तलाश में पुलिस

वीडियो में कैप्चर लड़की और लड़कों को वीडियो वायरल करने का डर दिखा कर ब्लेकमेल किया जाता था. फिर इसके जरीए उनसे हजारों रुपये की वसूली की जा रही थी. पुलिस ने फिलहाल, रेस्टोरेंट को सील कर दिया है. साथ ही स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. वहीं, आरोपी मौके से फरार पाए गए, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि रेस्टोरेंट में अश्लील वीडियो बना कर ब्लेकमेलिंग की शिकायत मिली है. तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी फरार है, जांच कार्यवाही चल रही है. बरामद मोबाईल फोन के डाटा रिकवर कराये जा रहे है. यह निजता एंव गोपनीयता अधिकार कानून का गंभीर उल्लंघन का मामला है.