ग्रेटर नोएडा में प्रार्थना सभा पर पुलिस की रेड, बेसमेंट में चल रहा था धर्मांतरण का खेल; 4 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में एक बेसमेंट में चल रही ईसाई प्रार्थना सभा में पुलिस ने छापा मारा. इस दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. प्रार्थना सभा में लोगों को इकट्ठा कर जबरन धर्मांतरण का कराने का आरोप है. पुलिस अब जांच कर रही है कि क्या लोगों को प्रलोभन या दवाब में लाया गया था.
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में धर्मांतरण कराने का एक गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने रविवार दोपहर को सेक्टर 36 स्थित एक बेसमेंट में चल रही प्रार्थना सभा पर रेड मारी. इस दौरान एक युवक, उसकी पत्नी और साली समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि यहां ईसाई धर्म के लोग ने धर्मांतरण के उद्देश्य से लोगों को एकत्रित किया था.
स्थानीय लोगों को प्रार्थना सभा में धर्मांतरण का खेल चलने की जानकारी मिली थी, उन्होंने वहां पर हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान के बेसमेंट में जाकर जांच की तो पता चला कि वहां पर कुछ ईसाई धर्म से जुड़ी किताबें, दीवारों पर ईसाई धर्म का चिन्ह और करीब 70 महिला-पुरुष प्रार्थना सभा में मौजूद थे.
प्रार्थना सभा का आयोजन टैक्सी चालक कर रहा था
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यहां पर आसपास के बच्चों को बुलाकर जबरन उनका धर्मांतरण किया जा रहा था. हिंदू संगठन की शिकायत पर पुलिस ने प्रार्थना सभा में छापा मारा. पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है. साथ ही पता लगाया जा रहा है कि आखिर यहां पर किस तरह की प्रार्थना सभा आयोजन की जा रही थी.
थाना प्रभारी बीटा 2 विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 36 के एक बेसमेंट में रविवार को एक ईसाई धर्म से जुड़ी प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही है. पुलिस जांच में सामने आया है की प्रार्थना सभा का आयोजन टैक्सी चालक सुरेश द्वारा किया जा रहा था उसके साथ उसकी पत्नी साली और एक अन्य व्यक्ति चंद कारण भी मौजूद था.
आरोपी के मोबाइल में फास्टर नाम से ग्रुप मिला
थाना प्रभारी ने बताया कि इन लोगों के द्वारा कुछ महिलाएं को इकट्ठा कर उन्हें ईसाई धर्म के बारे में बताया जा रहा था और धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था. इन सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसमें शामिल लोगों को किस तरह का प्रलोभन या दबाव तो नहीं दिया गया.
सेक्टर-36 के बी ब्लाक स्थित बी-224 नंबर दो मंजिला मकान का है, इसी में धर्मांतरण का खेल चल रहा था. मकान और उसमें रखी ईसाई धर्म से ताल्लुक रखने वाली सामग्री सील कर दी गई है. आरोपी टैक्सी चालक के मोबाइल में फास्टर नाम से ग्रुप मिला, जिससे ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार की जाती थी. पुलिस आरोपियों के बैंक खातों को भी खंगाल रही है.