गोरखपुर: ट्रक ड्राइवर से भिड़े दरोगा, गाली-गलौज की और फिर लहराई पिस्टल

गोरखपुर में सादे वर्दी में एक पुलिसकर्मी ने ट्रक ड्राइवर को गाली देते हुए पिस्टल लहराया. ट्रैफिक जाम हटाने के प्रयास में हुई यह नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस मामले में एसपी सिटी जांच कर रहे है.

सादे कपड़े में पुलिसकर्मी ने लहराया पिस्टल Image Credit:

गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के स्पोर्ट्स कॉलेज के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियों में एक सादे वर्दी में पुलिसकर्मी ट्रक ड्राइवर को गाली देता हुआ नजर आ रहा है. दोनों के बीच नोकझोंक हो रही है, इतने में दरोगा जी ट्रक वालों के आक्रोश को देखकर पिस्टल निकाल कर लहराने लगते हैं.

यह घटना चिलुआताल इलाके में स्पोर्ट्स कॉलेज के पास का बताया जा रहा है, सड़कों पर ट्रैकों की लंबी लाइन लगी हुई थी जिसे देखकर सादे वर्दी में यह पुलिसकर्मी वहां वीडियो बनाने लगे. इस दौरान ट्रक ड्राइवर से उसकी नोकझोंक हो गई, और ट्रक वालों ने उसे घेर लिया, तो दरोगा जी पिस्टल निकाल लिए. इस मामले में एसपी सिटी जांच कर रहे हैं.

ट्रक वालों के आक्रोश में पिस्टल निकाला था

क्षेत्राधिकार कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि हाथ में पिस्टल लिया हुआ व्यक्ति के बारे में जानकारी किया गया तो वह चिलुवाताल थाने का पुलिस कर्मी है, अपनी ड्यूटी करके सादे वर्दी में जा रहा है, स्पोर्ट्स कॉलेज के पास ट्रैकों की लंबी लाइन लगी थी जिसे देखकर पुलिसकर्मी ने वीडियो बनाया, जिसपर ट्रक ड्राइवरों से उनकी नोकझोंक हुईं.

उन्होंने बताया कि वीडियो बनाने पर दरोगा को विरोध कर रहे ट्रक वालों ने घेर लिया. इस दौरान जमकर बवाल किया गया, ट्रक वालों के आक्रोश को देखकर उन्होंने पिस्टल निकाल लिया था. उन्होंने बताया कि, इस पूरे मामले में एसपी सिटी जांच कर रहे है. जांच में जो मामला सामने आएगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

SSP ने मामले में एसपी सिटी को जांच सौपी

घटना मंगलवार की सुबह करीमनगर चौराहे पर की बताई जा रही है. वहीं, पिस्टल लहराने वाले पुलिसकर्मी आर्मी से रिटायर बताए जा रहे हैं, जो अभी चिलुवाताल थाने में पुलिस कर्मचारी हैं. पुलिसकर्मी को वीडियो में साफ तौर पर पिस्टल हाथ में लिए धमकाते सुना जा सकता है.  SSP राजकरन नय्यर ने मामले में एसपी सिटी को जांच सौपी है.