ग्रेटर नोएडा में दबंगों का कहर! ट्रैफिक पुलिस को कार की बोनट पर 500M तक घसीटा
ग्रेटर नोएडा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कार चालक ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी को अपनी गाड़ी के बोनट पर 500 मीटर तक घसीटा. इसके बाद मौके से फरार हो गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है.
ग्रेटर नोएडा में बेखौफ कार चालक का कहर ट्रेफिक पुलिसकर्मी को झेलना पड़ा. एक कार चालक ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस को बोनट पर बैठाकर 500 मीटर तक घसीटा. मामला बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है, जब ट्रैफिक पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात था. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी है.
जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिसकर्मी का नाम गुरमीत है, वह ग्रेटर नोएडा के सेक्टर P3 गोल चक्कर पर ड्यूटी दे रहे थे. इसी दौरान एक लाल रंग की हुंडई i20 कार तेजी से गोलचक्कर की तरफ आई. गुरमीत ने रोकने का इशारा किया और रास्ते में खड़ा हो गया. इतने में तेजी से i20 कार चलाक ने गुरमीत को कार की बोनट पर गिराकर घसीटता ले जाता रहा.
ट्रैफिक पुलिसकर्मी को सड़क किनारे गिरा कर फरार
आरोपी कार चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को तकरीबन 500 मीटर तक घसीटता ले गया. इतना ही नहीं कार चालक ने तेजी से कार को रोकी और गुरमीत को सड़क किनारे गिरा कर मौके से फ़रार हो गया. इस हादसे में ट्रैफिक पुलिसकर्मी घायल हो गया जिसे तुरंत नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल पुलिसकर्मी की हालत अब खतरे से बाहर है.
सड़क पर मौजूद किसी राहगीर ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस हादसे में ट्रैफिक पुलिसकर्मी गुरमीत को शरीर के कई हिस्सों में चोट आई हैं. वहीं, घायल पुलिसकर्मी की शिकायत पर बीटा 2 थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही उसकी तलाश जारी है.
CCTV के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है. थाना प्रभारी का कहना है कि आसपास लगी सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली जा रही है. कार नंबर के आधार पर आरोपी कार चालक की पहचान कर जल्द उसे गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
