UP: बंदूक की नोक पर नाबालिग से 6 महीने तक गैंगरेप, गर्भवती होने पर खुलासा

मुरादाबाद में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बंदूक की नोक पर गैंगरेप कर न्यूड वीडियो बनाया और ब्लैकमेल किया गया. किशोरी को 6 महीने तक नरक जैसी स्थिति में रहने को मजबूर कर दिया. उसे बार-बार हवस का शिकार बनाया. पीड़िता के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ है.

प्रतीकात्मक तस्वीर Image Credit:

मुरादाबाद के मैनाठेर थाना इलाके से एक ऐसी वीभत्स घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर दिया है. एक 16 साल की नाबालिग बच्ची से दरिंदों ने 6 महीने तक खिलवाड़ किया. चार हैवानों ने बंदूक की नोक पर न केवल मासूम का रेप किया, बल्कि उसका न्यूड वीडियो भी बना लिया. इसी के आड़ में ब्लैकमेल कर बार-बार हवस का शिकार बनाया.

यह मामला केवल शारीरिक प्रताड़ना का नहीं, बल्कि डिजिटल आतंक और निरंतर मानसिक शोषण का एक भयावह उदाहरण है. पीड़िता का परिवार एक बाग की रखवाली कर अपना जीवन यापन करता है, लेकिन उन्हें क्या पता था कि वहीं उनकी बेटी की गरिमा को तार-तार कर दिया जाएगा. किशोरी के गर्भवती होने मामला उजागर हुआ, सभी आरोपी अभी फरार है.

पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, आरोपियों की तलाश तेज

यह मामला मुरादाबाद के कुंदरकी ब्लॉक के एक गांव का है. पीड़ित परिवार ने शिकायत में कहा कि मुख्य आरोपी तहजीब (70 साल) ने वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर बार-बार हवस का शिकार बनाया. हद तो तब हो गई जब उसने अपने भाई कमरे आलम, साथी कल्लू और एक अन्य अज्ञात युवक को भी इस अपराध में शामिल कर लिया.

आरोप है कि मजदूरी पर गए पिता और खाना लेने गई मां के पीछे से तहजीब ने नाबालिग का अपहरण किया. ईख के खेत में स्थित एक झोपड़ी घिनौने अपराध किया. जब किशोरी के गर्भवती होने की बात परिजनों के सामने आई है, तब जाकर इस खौफनाक दास्तां का अंत हुआ. फिलहाल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है.

मुख्य आरोपी की उम्र 70 साल, एसपी क्या बोले?

मुरादाबाद एसपी (देहात) कुंवर आकाश सिंह ने बताया गया पुलिस को शिकायत मिली है, मुकदमा दर्ज कर लिया है. जिस व्यक्ति पर मुख्य आरोप लगाया गया है उनकी उम्र 70 वर्ष है. पुलिस तमाम पहलू पर जांच कर रही है, जांच के आधार पर जो भी बात निकाल कर आएगी उनके आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

पुलिस के सूत्र यह भी दावा करते हैं मामला बेहद ही संवेदनशील है क्योंकि इससे पहले भी लड़की पक्ष की ओर से एक गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दी गई थी. बाद में उसे मामले में समझौता कर लिया गया. फिलहाल पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है. पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है.