मुरादाबाद: प्रेम प्रसंग में युवक को पेट्रोल डालकर जलाया, हालत नाजुक; इलाके में हड़कंप

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवक को पेट्रोल डालकर जला दिया गया. युवक अस्पताल में भर्ती है और जिंदगी मौत से लड़ रहा है. इलाके में हड़कंप मचा है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

मुरादाबाद प्रेम प्रसंग: युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाई Image Credit:

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवक को पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. परिजन रो-रोकर बेहाल हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह घटना नया मुरादाबाद सेक्टर-13 की बताई जा रही है. पीड़ित युवक का नाम ऋतिक सिंह है. जो पेशे से झांकी करने का काम करता है. ऋतिक की बहन ने तीन लोगों के खिलाफ आरोप लगाए हैं. दोषी पर कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है.

ऋतिक की बहन ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस वारदात ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है. घायल ऋतिक की बहन कशिश ने मीडिया से बातचीत में सनसनीखेज आरोप लगाते हुए बताया कि इस घटना के पीछे बरखा माला के पति मुकेश का हाथ है. आरोप है कि मुकेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले ऋतिक को घेर लिया और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी.

बहन ने दावा किया कि इस पूरे विवाद की जड़ प्रेम प्रसंग है. इसी कारण साजिश के तहत भाई को जलाने का प्रयास किया गया. परिजनों का कहना है कि यह कोई सामान्य झगड़ा नहीं बल्कि जान लेने की नियत से किया गया हमला है.

सिटी एसपी ने परिवार को न्याय का दिया भरोसा

परिजनों ने थाना मझोला पुलिस को तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामला की जांच कर रही है और हर पहलू से जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग की कहानी में कितनी सच्चाई है, यह जांच के बाद ही साफ हो सकेगा.

नगर पुलिस अधीक्षक कुमार रणविजय सिंह ने कहा कि अभी यह भी देखा जा रहा है कि घटना आकस्मिक या वास्तव में सोची-समझी साजिश थी. लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. फिलहाल, डॉक्टरों की टीम घायल युवक की इलाज में लगातार जुटी हुई है.

Follow Us